- प्रत्यक्ष कर संग्रह में 13% की वृद्धि हुई है।
बिजनेस करने वाला हो या फिर नौकरी उनकी कमाई से कुछ हिस्सा टैक्स के तौर पर सरकार के पास जाता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि जो पैसे लोगों की कमाई से टैक्स के तौर पर सरकार के खजाने में जमा हो रहे हैं तो उस पैसे का आखिर क्या होता है? यानी उस पैसे को कहां पर खर्च किया जाता है? अगर आपके भी मन में ये सवाल है कि सरकार के खजाने में जमा होने वाली रकम का क्या होता है तो आज इस बारे में जान लीजिए.
टैक्स वसूली में 13 प्रतिशत का आया उछाल
अगर सरकार की डायरेक्ट टैक्स से कमाई की बात करें तो सरकार को डायरेक्ट टैक्स से 12.12 लाख करोड़ की कमाई हुई है और ये कमाई 17 सितंबर तक की है. जानने वाली बात तो यह है कि ये कमाई पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत ज्यादा है. हां, लेकिन इस कमाई को सरकार एक ही जगह नहीं, बल्कि देश की जरूरत को देखते हुए कई जरूरी जगहों पर खर्च करती है. ऐसे में अब जानते हैं कि टैक्स का पैसा कहां खर्च होता है?
15 अक्टूबर से बंद होगा UPI? गाजियाबाद के दुकानदारों ने लगाया ‘0nly Cash’ का बोर्ड
टैक्स का पैसा जाता कहां है?
दरअसल, जो पैसा सरकार को इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स से मिलता है, उसे कहीं एक जगह रखा नहीं जाता है, बल्कि वो पैसा Consolidated Fund of India में जाता है. फिर इसके बाद सरकार इस पैसे को केवल एक ही जगह खर्च न करके देश के दूसरी जरूरतों पर इस पैसे को खर्च करती है.
सरकार के बजट के मुताबिक, इन सभी खर्च को अलग-अलग चीजों में बांट दिया जाता है और वहीं इन सभी हिस्सों को मिलाकर 100 प्रतिशत खर्च होता है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है.
कहां-कहां खर्च किया जाता है?
- कुल खर्च की बात करें तो इसका 22 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को टैक्स में उनकी हिस्सेदारी देने के लिए खर्च किया जाता है.
- फिर 20 प्रतिशत हिस्सा ब्याज या कर्ज को चुकाने में खर्च किया जाता है.
- इसके 17 प्रतिशत हिस्से को केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं पर खर्च किया जाता है.
- वहीं 11 प्रतिशत हिस्से को रक्षा यानी सीमा सुरक्षा और हथियार खरीदने पर खर्च किया जाता है.
- इसके अलावा 8 प्रतिशत हिस्से को केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर खर्च किया जाता है, जैसे मनरेगा, पीएम आवास.
- 7 प्रतिशत हिस्से को वित्त आयोग के अनुदान और दूसरे ट्रांसफर पर खर्च किया जाता है.
- फिर 7 प्रतिशत अन्य प्रशासनिक खर्च और 6 प्रतिशत सब्सिडी और लगभग 2 प्रतिशत पेंशन के लिए रखा जाता है.
- यानी इन सभी जरूरी कामों को मिलाकर कुल खर्च का 100 प्रतिशत हिस्सा बनता है.
खानदानी सोना बेचकर पत्नी के लिए खरीदा iPhone 18 Pro Max, बड़े बिजनेसमेन ने कसा तंज

