लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ललित मोदी की बायोपिक में रणवीर सिंह की एंट्री? साजिद नाडियाडवाला बना रहे फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी की जिंदगी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला अपने प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे. फिलहाल फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. अभी इसकी कास्ट, डायरेक्टर और रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. 

साजिद नाडियाडवाला बना रहे फिल्म
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म में ललित मोदी की जिंदगी के अलग-अलग दौर को दिखाने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म में सिर्फ उनसे जुड़े विवादों और सुर्खियों पर फोकस नहीं किया जाएगा, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक को कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा. इसके जरिए आईपीएल जैसी बड़ी क्रिकेट लीग को खड़ा करने वाले ललित मोदी की जिंदगी को एक अलग नजरिए से दिखाने की कोशिश होगी.

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टीम स्क्रिप्ट पर काफी सोच-समझकर काम कर रही है. मेकर्स प्रोडक्शन शुरू करने से पहले ललित मोदी की पूरी जर्नी को गहराई से दिखाने वाली कहानी तैयार करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ेंः करीना कपूर की ‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, जानें- ओपनिंग डे कलेक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, राइटर और प्रोड्यूसर स्नेहा रजानी भी इस बायोपिक को डेवलप करने वाली टीम का हिस्सा हैं. खास बात ये है कि जब ललित मोदी ने पहली बार अपनी जिंदगी पर फिल्म बनने की जानकारी दी थी, तब स्नेहा रजानी ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ी टीम को लीड कर रही थीं. 

बता दें कि जून में ललित मोदी ने खुद खुलासा किया था कि उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनाने की तैयारी चल रही है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बड़े पर्दे पर ललित मोदी का किरदार कौन निभाएगा.

ललित मोदी की बायोपिक में रणवीर सिंह की एंट्री? 
कुछ साल पहले लंदन में ललित मोदी से मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह ने उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की थी. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि रणवीर को इस रोल के लिए फाइनल किया गया है या नहीं.

ललित मोदी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरी जिंदगी पर बायोपिक बन रही है. अभी इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. मैं अब तक सैकड़ों इंटरव्यू दे चुका हूं. स्नेहा रजानी के नेतृत्व में पूरी टीम इस पर काम कर रही है, जो पहले सोनी में काम करती थीं. फिलहाल टीम सिर्फ कहानी की स्क्रिप्ट तैयार कर रही है. रणवीर मुझे पर्दे पर निभाना चाहते हैं.’

ललित मोदी ने रणवीर सिंह के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा, ‘वो मुझसे मिलने आए थे और मैं चाहता हूं कि वही मेरा किरदार निभाएं. लेकिन अगर उनके पास समय हो तो. अब वो बहुत बड़े स्टार बन चुके हैं. मैं रणवीर को पहले नहीं जानता था, हालांकि दीपिका को अच्छी तरह जानता था. मैं रणवीर से कभी नहीं मिला था. एक दिन मुझे फोन आया कि रणवीर आपसे मिलना चाहते हैं. इसके बाद वो कुछ साल पहले, करीब दो साल पहले, मुझसे मिलने लंदन आए थे.’

ये भी पढ़ेंः फ्राइडे को भी नंबर 1 रही ‘हनुमान अंश’, बुरी तरह पिटी ‘दायरा’ और ‘वाइब’, जानें- मिर्जापुर का हाल



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment