लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विराट-रोहित नहीं:इस भारतीय से खौफ खाते थे पैट कमिंस? कहा- वह 100 डॉट गेंदें खेल लेते थे, पर मौका नहीं देते थे – Not Kohli Or Rohit: Pat Cummins Picks Toughest Indian Batter He Faced, Says ‘he Won’t Give You A Chance’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अपने करियर में सामना किए सबसे मुश्किल भारतीय बल्लेबाज का नाम बताया है। खास बात यह है कि उन्होंने विराट कोहली या रोहित शर्मा को नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में अपनी डिफेंसिव बल्लेबाजी और धैर्य के लिए पहचाने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को चुना। कमिंस के मुताबिक, पुजारा के खिलाफ गेंदबाजी करना इसलिए मुश्किल था क्योंकि वह लंबे समय तक क्रीज पर टिके रह सकते थे और गेंदबाजों को विकेट लेने का मौका आसानी से नहीं देते थे।




Not Kohli or Rohit: Pat Cummins Picks Toughest Indian Batter He Faced, Says 'He Won't Give You a Chance'

चेतेश्वर पुजारा
– फोटो : ANI


‘100 डॉट गेंदें खेलने में भी उन्हें दिक्कत नहीं’

हाल ही में एक बातचीत के दौरान कमिंस से अलग-अलग देशों के उन सबसे मुश्किल खिलाड़ियों का नाम पूछा गया, जिनका उन्होंने अपने करियर में सामना किया। भारत के लिए उन्होंने पुजारा का नाम लिया। कमिंस ने कहा, ‘भारत के लिए मैं पुजारा का नाम लूंगा। उन्हें आउट करना वाकई बहुत मुश्किल है। यह ऐसा है जैसे हजारों छोटे-छोटे कागजी कट लगते रहें। अगर वह चाहें तो 100 डॉट गेंदें खेलने में भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। वह आपको मौका नहीं देने वाले।’  कमिंस का इशारा पुजारा की उस बल्लेबाजी शैली की ओर था, जिसमें वह खराब गेंद का इंतजार करते हुए लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहते थे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ भी पुजारा कई बार भारतीय पारी को संभाल चुके हैं।

 


Not Kohli or Rohit: Pat Cummins Picks Toughest Indian Batter He Faced, Says 'He Won't Give You a Chance'

एलिस्टेयर कुक
– फोटो : @englandcricket


पाकिस्तान से अजमल, इंग्लैंड से कुक

कमिंस ने पाकिस्तान के लिए पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल का नाम लिया। उन्होंने अजमल की गेंदबाजी को अपने लिए बेहद असामान्य अनुभव बताया। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के लिए सईद अजमल। यह बिल्कुल अलग तरह के गेंदबाज थे। मैं ओवर की आखिरी गेंद पर आया और सईद अजमल ने गेंद फेंकी। मैंने सोचा, ये क्या था? और मैं क्लीन बोल्ड हो गया। मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा था।’ इंग्लैंड के लिए कमिंस ने पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक, दक्षिण अफ्रीका के लिए एबी डिविलियर्स, न्यूजीलैंड के लिए ब्रेंडन मैकुलम, श्रीलंका के लिए तिलकरत्ने दिलशान और वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल को चुना।


Not Kohli or Rohit: Pat Cummins Picks Toughest Indian Batter He Faced, Says 'He Won't Give You a Chance'

चेतेश्वर पुजारा
– फोटो : ANI


पुजारा ने पिछले साल लिया संन्यास

कमिंस की सूची में शामिल सभी खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पुजारा ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 7,195 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 43.60 रहा और उन्होंने 19 शतक व 35 अर्धशतक लगाए। पुजारा ने भारत के लिए पांच वनडे भी खेले, जिनमें उनके नाम 51 रन हैं।


Not Kohli or Rohit: Pat Cummins Picks Toughest Indian Batter He Faced, Says 'He Won't Give You a Chance'

चेतेश्वर पुजारा
– फोटो : ANI


दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलिया

इस बीच कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन वनडे और तीन टेस्ट खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल जिम्बाब्वे में तीन वनडे की सीरीज खेल रहा है। कमिंस वनडे मुकाबलों के लिए दक्षिण अफ्रीका में टीम से जुड़ेंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज नौ अक्तूबर से शुरू होगी।




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस:तेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Hit-and-run Case In Greater Noida Car Driver Hits Five Students In Greater Noida; Driver Flees

पर्यावरण संरक्षण में भारत का बजा डंका:पीएम मोदी बोले- दुनिया को दिशा दिखा रहे; हाइड्रोजन ट्रेन का किया जिक्र – Pm Modi Inaugurates International Conference On The Future Of Environment And Climate Dynamics Solar Energy

लाइव:इंदौर में राहुल गांधी छात्रों से करेंगे संवाद, छात्रों की गूंज में शिक्षा- रोजगार के मुद्दों पर होगी बात – Rahul Gandhi In Indore Live Today: Will Interact With Students On Education And Employment Issues

बिग बॉस 20:’इरफान खान की सस्ती कॉपी’, आसिफ खान पर किसने किया ये कमेंट? सलमान खान के शो में मचा बवाल – Bigg Boss 20 Aman Gandhi Says Aasif Khan Is Sasti Copy Of Irrfan Khan In Salman Khan Show Bb Updates

एआईएपीजीईटी:आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें – Aiapget 2026 Result Out: 49,867 Candidates Appeared For Ayush Pg Entrance Exam

उत्तराखंड:एमडीआर शुल्क को लेकर व्यापारियों में बढ़ी नाराजगी, Upi से बनाई दूरी, दुकानों पर कैश में कारोबार – Mdr Charges On Upi Payments Traders Start Cash Transactions Ahead Of October Rule Uttarakhand News

Leave a Comment