लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

500 करोड़ की यश की Toxic हुई फ्लॉप, जानें-हिंदी वर्जन में कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी और इसके रिलीज से पहले उम्मीद की जा रही थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी. हालांकि हुआ इसका उल्टा सिनेमाघरों  दस्तक देने के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस के निगेटिव रिव्यू मिले और इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है.

भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में भी निराश किया. चलिए यहां जानते हैं कि इस पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म का हिंदी में क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा है.

‘टॉक्सिक’ का हिंदी वर्जन का कलेक्शन कितना रहा?
‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में 26 अगस्त, 2026 को रिलीज हुई थी. काफी बज के बीच, हिंदी-डब वर्जन ने शानदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन से ही इसमें गिरावट आने लगी. इसकी बड़ी वजह क्रिटिक्स के खराब रिव्यू और टिकट खरीदने वाले दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर फैली निगेटिव राय थी. फिर जबरदस्त शुरुआत के बाद इसे दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया.

  • बता दें कि ‘टॉक्सिक’ (हिंदी) की ओपनिंग जबरदस्त रही और इसने 54.5 करोड़ रुपये (नेट) कमाए थे.
  • अपनी पूरी रन के दौरान, यह फिल्म हिंदी वर्जन में अपनी ओपनिंग-डे की कमाई का सिर्फ़ 2.6 गुना ही कमा पाई.
  •  फाइनल कलेक्शन के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी हिंदी वर्जन की कुल कमाई 143.92 करोड़ रुपये (नेट) रही, जो कि 169.83 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के बराबर है.
  •  अगर इन आंकड़ों को अकेले देखा जाए तो ये अच्छे या ठीक-ठाक हैं, लेकिन फ़िल्म की लागत को देखते हुए कुल कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.

ये भी पढ़ें:-‘लस्ट स्टोरीज 3’ से ‘इरुमुडी’ तक, इस फ्राइडे OTT पर नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर

हिंदी की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग साउथ इंडियन फिल्म बनी
143.92 करोड़ की कमाई के साथ, यश की इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10वीं साउथ इंडियन फिल्म के तौर पर अपना थिएट्रिकल रन पूरा किया है.  यह ‘साहो’ (149 करोड़) से पीछे रही है. 

हिंदी में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 साउथ फिल्में

  • पुष्पा 2 – 836.09 करोड़
  • बाहुबली 2 – 511 करोड़
  • KGF चैप्टर 2 – 434.62 करोड़
  • कल्कि 2898 AD – 295 करोड़
  • RRR – 277 करोड़
  • कांतारा चैप्टर 1 – 224.53 करोड़
  • 2.0 – 188 करोड़
  • सालार – 152 करोड़
  • साहो – 149 करोड़
  • टॉक्सिक – 143.92 करोड़

‘टॉक्सिक’ के बारे में
बता दें कि ‘टॉक्सिक’का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म में यश के अलावा, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुकमणि वसंत सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. 

ये भी पढ़ें:-मिर्जापुर द मूवी’ ने 14वें दिन भी की धाकड़ कमाई, तोड़े अक्षय और आमिर की फिल्मों के रिकॉर्ड



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 14वें दिन भी की धाकड़ कमाई, तोड़े अक्षय और आमिर की फिल्मों के रिकॉर्ड

थर्सडे को ‘हनुमान अंश’ ने फिर बढ़ाई रफ्तार, ‘मिर्जापुर’ ने भी किया कमाल, बुरी तरह पिटी ‘हैवान’, जानें- कलेक्शन

गणपति बप्पा के दरबार में रणवीर सिंह ने लिया बड़ा संकल्प, 1000 बेटियों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा

बॉडी शेमिंग के बीच कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद स्किन में आए बदलाव पर की बात, बताया कैसे रखती हैं अपना ख्याल

‘हम आपसे बहुत प्यार करते हैं…’ पति निक जोनास के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने किया रोमांटिक पोस्ट

Box Office: फ्राइडे को ‘दायरा’ की धीमी शुरुआत, जानें- ‘मिर्जापुर’- ‘हनुमान अंश’ का 12 बजे का कलेक्शन

Leave a Comment