लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिशा सालियान केस:’मुझे बदनाम करने के लिए घसीटा जा रहा नाम’, सीबीआई एफआईआर पर बोले सचिन वाजे – Disha Salian Case Suspand Police Officer Sacjin Vajhe On Cbi Fir

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई के बर्खास्त पुलिस अफसर सचिन वाजे ने दिशा सालियान की मौत के मामले में दर्ज नई सीबीआई एफआईआर को लेकर स्पेशल एनआईए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वाजे ने आरोप लगाया है कि एफआईआर में उनका नाम आने के बाद कुछ वकीलों और मीडिया के जरिए उनके खिलाफ माहौल बनाने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि अगर सीबीआई इस मामले में उन्हें पेश करने या हिरासत में लेने की मांग करती है, तो कोई भी आदेश देने से पहले उनका पक्ष जरूर सुना जाए।

सचिन वाजे ने दायर की अपील

एंटीलिया बम कांड और मनसुख हिरेन हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में चल रहे वाजे ने गुरुवार को अपनी वकील दिशा हटकर के जरिए दो पेज की अर्जी दाखिल की। वाजे का कहना है कि उन्हें इस नई एफआईआर के बारे में अखबारों और दूसरे मीडिया माध्यमों से पता चला। उन्होंने कोर्ट को बताया कि एफआईआर में उनका नाम दर्ज है, लेकिन उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। ऐसे में यदि सीबीआई उन्हें इस मामले में पेश कराने की मांग करती है, तो उस पर फैसला लेने से पहले उनकी बात सुनी जानी चाहिए।

अर्जी में दावा- बदनाम करने की मुहिम

वाजे ने अपनी अर्जी में बदनाम करने की मुहिम का भी जिक्र किया है। उनका दावा है कि उन्हें पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ बड़े नेताओं के साथ एक ग्रुप का हिस्सा बताकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने दिशा सालियान के पिता की ओर से पैरवी कर रहे वकील से किसी तरह के संबंध से भी इनकार किया है। वाजे ने ऐसी किसी भी संभावना से भी इनकार किया है कि दिशा सालियान मामले में उनके खिलाफ कोई ‘एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल कन्फेशन’ सामने आ सकता है।

सीबीआई की एफआईआर में हैं कई बड़े नाम

यह मामला बॉम्बे हाई कोर्ट के 2 सितंबर के आदेश के बाद नए सिरे से शुरू हुआ है। कोर्ट ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की याचिका पर सीबीआई को उनकी बेटी की मौत से जुड़े पूरे मामले की जांच करने और एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सीबीआई ने सतीश सालियान का बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में कई लोगों के नाम हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जानी है। इनमें सचिन वाजे और पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के अलावा आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, डिनो मोरिया और सूरज पंचोली समेत अन्य नाम शामिल हैं। 

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी साफ किया था कि जांच के दौरान पर्याप्त सामग्री सामने आने तक किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाए।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विशेष:मेरठ के आसमान में दिखेगा सूर्य किरण का रोमांच, ट्रेनिंग-टीम वर्क और एयर शो की कहानी, पायलट्स की जुबानी – Surya Kiran Pilots On Meerut Air Show: Nine Hawks To Perform At 100 Feet, Tricolor Trails In Sky

खेत में मिली थी लाश, नोच खा गए कुत्ते:दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या; सभी ने पी थी शराब – All Accused Involved In Misdeed And Murder Of Minor In Swaroop Nagar Consumed Alcohol

अमेरिका:ट्रंप प्रशासन की ‘मिस्टर सिंह’ वाली पोस्ट का असर? सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला, 17 बार चाकू मारा – Usa: Fallout From Trump Administration’s ‘mr Singh’ Post Sikh Truck Driver Brutally Attacked Stabbed 17 Times.

शेफाली-श्री चरणी का धमाका!:भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में; जापान को आठ विकेट से हराया – Asian Games 2026: India Women Beat Japan By Eight Wickets To Reach Semi-finals, Sri Lanka Also Advance

आईफोन 18 प्रो सीरीज सेल: लोगों को मिलने लगे फोन; फैन्स ने 12 घंटे किया इंतजार, दिल्ली से मुंबई तक दिखा क्रेज – Iphone 18 Pro & Pro Max Launch, Fans Call It Festival Stores See Massive Crowds Across India

बिहार:72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बिहार के चार नाम, संजय मिश्रा समेत इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान – 72nd National Film Awards Bihar Sanjay Mishra Kakori Sanjeev Srivastava

Leave a Comment