आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की लॉन्चिंग के बाद से इसे खरीदने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। अब इसे पहले पाने की होड़ में साकेत मॉल के बाहर युवा रात से ही कतारों में बैठे हैं। उनके इंतजार में बेचैनी साफ झलक रही है।

अजय नाम के एक ग्राहक ने कहा कि मैं 18 प्रो मैक्स 1टीबी लेने आया हूं। मैंने इसे पहले ही बुक कर लिया है। बस यहां इंतजार कर रहा हूं। काफी भीड़ है। लेकिन मैं इसे सबसे पहले पाना चाहता हूं। अभी मैं 17 प्रो इस्तेमाल कर रहा हूं। देखते हैं कि 18 प्रो में उन्होंने क्या नए फीचर्स दिए हैं।
#WATCH | Delhi: A customer, Ajay, says, “I’ve come for the 18 Pro Max 1TB. I’ve already pre-booked it; I’m just waiting here. There’s quite a crowd. But I want to be the first to get it… Right now, I’m using the 17 Pro; let’s see what features they’ve introduced in the 18 Pro.” https://t.co/iZtAd5uyT9 pic.twitter.com/66SfettD2v
— ANI (@ANI) September 17, 2026
आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की बहुप्रतीक्षित बिक्री शुरू होने से पहले सुबह-सुबह ही साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में स्थित एपल स्टोर के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
#WATCH | Delhi: A throng of people starts gathering outside the Apple Store at Select Citywalk Mall in Saket early in the morning ahead of the highly anticipated sales launch of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max. pic.twitter.com/HreJboz21c
— ANI (@ANI) September 17, 2026
सूरज चौहान ने कहा कि YouTube पर ‘सूरज चौहान’ के नाम से मेरा एक चैनल है। मैं टेक रिव्यू करता हूं और मुझे फोन में बहुत दिलचस्पी है। पिछली बार की तरह मैंने 17 Pro खरीदा था, इसलिए इस बार मैं 18 Pro Max खरीदने आया हूं। बहुत से लोग इसका इंतजार कर रहे हैं, इसलिए मैं भी इंतजार कर रहा हूं। इसके कैमरे और क्वालिटी को बेहतर बनाने की जरूरत है।
#WATCH | Delhi: A customer, Suraj Chauhan, says, “I have a channel on YouTube in the name of Suraj Chauhan. I do tech reviews,s and I have a lot of interest in phones. I bought the 17 Pro, like last time, so this time I have come to buy the 18 Pro Max. Many people are waiting for… https://t.co/iZtAd5uyT9 pic.twitter.com/K8eEAnLmra
— ANI (@ANI) September 17, 2026
