जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सोहन के तहत सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई है। उनके पास से एक एके असॉल्ट राइफल (चार मैगजीन के साथ), एक एम4 कार्बाइन (तीन मैगजीन के साथ), एक ग्लॉक पिस्तौल (दो मैगजीन के साथ) और चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।’
बता दें कि बुधवार देर शाम माजल्टा इलाके में गोलीबारी की आवाजें सुनाई देने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है। पुलिस और सेना की पैरा (स्पेशल फोर्सेज) की संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इसका उद्देश्य किसी और आतंकवादी की मौजूदगी की संभावना को खत्म करना है।
तलाशी अभियान जारी
इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। तलाशी और घेराबंदी अभियान को और तेज कर दिया गया है। पुलिस और सेना की पैरा (स्पेशल फोर्सेज) की संयुक्त टीम अभी भी इलाके में सक्रिय है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई अन्य आतंकवादी मौजूद न हो। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जानकारी का इंतजार है।