लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अब समय आ गया कि युद्ध रोका जाए’, ईरान वॉर पर UN का साफ संदेश, कहा- जब नेता विनाश की बजाय…

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान से अमेरिका और इजरायल के युद्ध को रोकने की मांग अब यूएन की तरफ से की गई है. यूनाइटेड नेशन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक पोस्ट कर युद्ध रोकने की अपील की है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई को एक महीने से ज्यादा बीत चुका है. युद्ध अपने पांचवे हफ्ते में हैं. ऐसे में युद्ध थका देने वाला ज्यादा और बेनतीजा ही रहा है. 

मेरा अमेरिका और इजरायल को साफ संदेश है: UN महासचिव

यूएन महासचिव गुटेरेस ने एक पोस्ट के जरिए कहा है कि मेरा अमेरिका और इजरायल से साफ संदेश है कि अब समय आ गया है कि इस युद्ध को रोका जाए. इससे भारी मानवीय पीड़ा हो रही है. विनाशकारी आर्थिक परिणाम सामने आ रहे हैं. ईरान को भी अब अपने पड़ोसियों पर हमला करना बंद करना चाहिए. संघर्ष तब खत्म होते हैं, जब नेता विनाश की बजाय बातचीत को चुनते हैं. यह विकल्प अभी भी मौजूद हैं. इसे अभी ही चुना जाना चाहिए. 

खाड़ी देशों के एयरबेस का इस्तेमाल करने का ईरान यूएन में जता चुका विरोध
इधर, ईरान ने अपने खिलाफ हुए अमेरिकी और इजरायली हमलों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर और कुवैत के इलाके और हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने का कड़ा विरोध किया था. ईरान ने इन देशों से अच्छे संबंध बनाने और आगे किसी तरह से अपने इलाके के इस्तेमाल को रोकने की अपील की.

जिस देश के इलाके का इस्तेमाल, जिम्मेदारी उसी मुल्क की: ईरानी राजदूत

मंगलवार को युएन और सुरक्षा परिषद को अलग-अलग लिखे लेटर में ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा था कि इंटरनेशनल कानून के तहत अगर किसी देश के इलाके का इस्तेमाल किसी तीसरे देश के खिलाफ हमला करने या सशस्त्र हमलों के लिए किया जाता है, तो उस देश की जिम्मेदारी बनती है. 

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों के बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज’

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

Leave a Comment