‘द वन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का ग्लैमरस लुक देखने को मिला. वो ब्लू और ब्लैक कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस पहने नजर आईं. उन्होंने अपने मेकअप को सटल रखा. खुले बालों में उन्होंने जमकर पोज दिए हैं.
फिल्म की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को येलो साड़ी में देखा गया. साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था. हैवी ईयररिंग्स पहन एक्ट्रेस ने अपना ये लुक कंप्लीट किया. उन्होंने रेड कार्पेट पर पोज भी दिए.
फिल्म के लीड एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा का डैशिंग लुक देखने को मिला. वो ब्लैक जींस और टी-शर्ट के साथ जैकेट पहने नजर आएं.
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साथ में भी पोज दिए हैं. दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे.