लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सूडान में बड़ा हादसा:सोने की खदान ढहने से अब तक 82 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोगों की तलाश जारी – Sudan Gold Mine Collapse: More Than 60 Person Killed After Gold Mine Collapses

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सूडान के एक दूरदराज इलाके में सोने की एक अवैध खदान ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मुताबिक, बुधवार को बचावकर्मी सीमित उपकरणों के बीच मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

बचे लोगों के मुताबिक, हादसा पश्चिम कोर्डोफान प्रांत के नुहुद शहर में स्थित अल-जारा सोने की खदान में हुआ। यह इलाका अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के नियंत्रण में है। आरएसएफ तीन साल से अधिक समय से सूडानी सेना के खिलाफ लड़ रहा है।आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने बताया कि बुधवार दोपहर तक बचावकर्मियों ने 82 शव बाहर निकाले थे। उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, “लेकिन दर्जनों लोग अब भी लापता हैं।”

नुहुद शहर में हुआ हादसा

यह हादसा वेस्ट कोर्डोफान प्रांत के नुहुद शहर स्थित अल-जारा सोने की खदान में हुआ। बचे लोगों के मुताबिक, खदान मंगलवार देर रात अचानक ढह गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:- एच-1बी वीजा पर सख्ती: वेंस बोले- अमेरिकियों की नौकरियां नहीं छिनेंगी; काम के लिए देने होंगे एक करोड़ रुपये

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

चिकित्सा समूह के मुताबिक, खदान में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव दल मलबे के बीच जीवित बचे लोगों या फंसे हुए लोगों को तलाशने में जुटे हैं।

तीन साल से संघर्ष की चपेट में है सूडान

जिस इलाके में यह हादसा हुआ है, वह अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के नियंत्रण में है। RSF और सूडान की सेना के बीच तीन साल से अधिक समय से संघर्ष जारी है। खदान हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों के सामने मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचना बड़ी चुनौती बना हुआ है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिकी केंद्रीय बैंक का बड़ा फैसला:राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव को दरकिनार कर फेड ने बढ़ाई ब्याज दरें, वजह क्या? – Us Fed Raises Interest Rates First Time Since 2023 Defying Donald Trump

मौसम:यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, इन जिलों से दो-तीन दिन में हो जाएगी विदाई; बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी – Up: Monsoon Weakens In The State, Will Depart From These Districts From September 19; Rain Forecast Issued

मुंबई-नासिक हाईवे पर हादसा:त्र्यंबकेश्वर से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल – Mumbai-nashik-highway-accident-shahapur-atgaon-family-many-dead-several-injured

अमेरिका:अफीम पर अंकुश लगाने के लिए ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, फिर भी ड्रग सूची में भारत का नाम क्यों? – Us Fy2027 Drug List: India Named Among 23 Major Drug Transit Countries, Modi Government Efforts Welcomed

Know Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Wednesday Box Office Collection Report – Entertainment News: Amar Ujala

कौन हैं ‘केजीएफ’ फेम अनंत नाग?:मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार; शबाना से लेकर रश्मिका तक के साथ किया काम – Who Is Anant Nag Received Dadasaheb Phalke Award From Ankur To Kgf Here Is Carrier Profile And Awards List

Leave a Comment