लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुंबई-नासिक हाईवे पर हादसा:त्र्यंबकेश्वर से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल – Mumbai-nashik-highway-accident-shahapur-atgaon-family-many-dead-several-injured

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर शहापुर तालुका के आटगांव के पास बुधवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दर्शन करके लौट रहे एक ही परिवार की कार सड़क किनारे खड़े एक लावारिस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहता है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है।

मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार के 11 सदस्य बुधवार सुबह-सुबह नासिक जिले में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। दोपहर करीब 1:15 बजे जब उनकी एमयूवी कार लौटते समय आटगांव के पास पहुंची, तो अचानक गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बीते दो साल से खड़े एक लावारिस ट्रक से जा टकराई। गाड़ी में सवार एक घायल यात्री ने पुलिस को बताया कि अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए थे और स्टीयरिंग लॉक हो गया था, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया। 

भीषण टक्कर से उड़े गाड़ी के परखच्चे

टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय निवासियों और शहापुर पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में श्रीराम जायसवाल (34), उनकी 11 महीने की बेटी अवंतिका, 8 साल का बेटा आयुष और रिश्तेदार सूरज जायसवाल (28) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, एक अन्य बुजुर्ग रिश्तेदार संतराम जायसवाल (70) की हालत बिगड़ने पर उन्हें शहापुर उप-जिला अस्पताल से सायन अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

शहापुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी विशाल नगरगोजे ने मीडिया को बताया कि टक्कर बहुत भीषण थी, जिससे गाड़ी में बाईं ओर बैठे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। घायलों में राधिका जायसवाल (30) और 7 साल की मासूम अंशिका का इलाज सायन अस्पताल में चल रहा है, जबकि सुनीता जायसवाल (38), शिवम जायसवाल (14), सतीश जायसवाल (24) और सुशी जायसवाल (15) का इलाज शहापुर अस्पताल में जारी है।

इस दुर्घटना की वजह से व्यस्त मुंबई-नासिक हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था, लेकिन पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटाकर यातायात दोबारा सामान्य करा दिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मौसम:यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, इन जिलों से दो-तीन दिन में हो जाएगी विदाई; बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी – Up: Monsoon Weakens In The State, Will Depart From These Districts From September 19; Rain Forecast Issued

सूडान में बड़ा हादसा:सोने की खदान ढहने से अब तक 82 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोगों की तलाश जारी – Sudan Gold Mine Collapse: More Than 60 Person Killed After Gold Mine Collapses

अमेरिका:अफीम पर अंकुश लगाने के लिए ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, फिर भी ड्रग सूची में भारत का नाम क्यों? – Us Fy2027 Drug List: India Named Among 23 Major Drug Transit Countries, Modi Government Efforts Welcomed

Know Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Wednesday Box Office Collection Report – Entertainment News: Amar Ujala

कौन हैं ‘केजीएफ’ फेम अनंत नाग?:मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार; शबाना से लेकर रश्मिका तक के साथ किया काम – Who Is Anant Nag Received Dadasaheb Phalke Award From Ankur To Kgf Here Is Carrier Profile And Awards List

क्या आप भी खा रहे मिलावटी पनीर?:एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, जानिए फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कैसे गिरी गाज – Fssai Action On Adulterated Paneer: Food Safety Violations Trigger Strict Action, Know The Rules

Leave a Comment