18 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर ‘दायरा’ और ‘वाइब’ के बीच में क्लैश देखने को मिलेगा. दोनों फिल्मों को लेकर बज बना है. ‘दायरा’ में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे. वहीं ‘वाइब’ में कुणाल खेमू दिखेंगे. दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर रिपोर्ट्स आ गई हैं. आइए जानते हैं पहले दिन दोनों में से कौनसी फिल्म कमाई करेगी.
‘वाइब’ का डे1 बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
पिंकविला के मुताबिक, ‘वाइब’ के कम से कम 1 करोड़ की कमाई करने की उम्मीदें हैं. वहीं फिल्म ज्यादा से ज्यादा 3 करोड़ कमा सकती है. पिनप्वॉइंट फिल्म 2 करोड़ की कमाई कर सकती है
ये भी पढ़ें- अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर धर्मशाला बनवा रहे अमिताभ, जानें पूरी डिटेल्स
‘वाइब’ से पिछड़ेगी ‘दायरा’?
वहीं ‘दायरा’ की बात करें तो फिल्म के कम से 1 करोड़ की कमाई कर सकती है. वहीं फिल्म ज्यादा से ज्यादा 2.50 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. पिन प्वॉइंट फिल्म के 1.50 करोड़ कमाने की खबरें हैं.
फिल्म ‘दायरा’ की बात करें तो इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के सिनमैटोग्राफर सौरभ गोस्वामी हैं. फिल्म हिंदी और इंग्लिश में रिलीज होगी. फिल्म में करीना कपूर, पृथ्वीराज सुकुमारन, मोनीष रत्ता, प्रगति मिश्रा जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया.
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में करीना ने कुणाल खेमू संग फिल्म के क्लैश को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा था, ‘कुणाल अच्छे एक्टर हैं. वो इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग को कोई बीट नहीं कर सकता है. मुझे लगता है कि दोनों ही फिल्में अच्छी चलेंगी. दोनों अपनी जगह बेस्ट हैं. मुझे लगता है दोनों अच्छा परफॉर्म करेंगी. कुणाल का लोग फिल्म में इस बार अलग रूप देखेंगे. पैसा मेरे ही घर में आएगा. मेरे और मेरे जीजा दोनों की फिल्में चलेंगी. मैं खुश हूं और टेंशन फ्री हूं.’
बता दें कि कुणाल खेमू की शादी करीना कपूर के पति सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से हुई है. करीना और कुणाल को अक्सर साथ में फैमिली फंक्शन में देखा जाता है. वो लोग फैमिली वेकेशन्स पर भी जाते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘पता भी नहीं था उसने फिल्म डायरेक्ट की है…’, कुणाल खेमू की VIBE साइन करने पर प्रीति जिंटा का खुलासा
‘वाइब’ की बात करें तो इसे कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जैसे स्टार्स हैं. फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिली थी. अब फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.
प्रीति जिंटा ने क्यों साइन की ‘वाइब’?
प्रीति जिंटा ने हाल ही में बताया कि उन्होंने आखिर फिल्म ‘वाइब’ क्यों साइन की. उन्होंने कहा, ‘मैंने स्क्रिप्ट सुनी और मुझे बहुत अच्छी लगी. मैं फिल्म को लेकर एक्साइटेड थी. फिल्म में मुझे एक्शन करने को मिला है. अगर मुझे वाइब महसूस होती है और मुझे अच्छी लगती है तो मैं कर लेती हूं.’

