लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमिताभ बच्चन के वो 2 सबसे महंगे शौक, जिन पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं. अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे रईस एक्टर्स में से एक हैं. 83 साल की उम्र में भी वो लगतार काम कर रहे हैं और उनके पास ढेरों लग्जरी प्रॉपर्टी है. बिग बी कई चीजों के बेहद शौक़ीन है. आज हम आपको महानायक के दो सबसे महंगे शौक के बारे में बता रहे हैं, जिन पर करोड़ों रुपये की रकम वो खर्च करते हैं.

अमिताभ बच्चन को हैं घड़ियों का शौक

अमिताभ बच्चन अपने घड़ियों के शौक के लिए फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. कई मौकों पर वो एक हाथ में दो-दो घड़ी तो कभी दोनों हाथों में घड़ी पहने हुए नजर आते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी रोलेक्स और पटेक फिलिप जैसे चर्चित ब्रांड्स की घड़ियां पहनते हैं.

अमिताभ बच्चन के वो 2 सबसे महंगे शौक, जिन पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये

बिग बी इन ब्रांड्स के अलावा Baume & Mercier Hampton Classic Chronograph घड़ी भी पहनते हैं, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये तक है. वहीं जयपुर वॉच कंपनी, Richard Mille RM 010 और Seiko Vintage Watch का भी उनके पास कलेक्शन है. रिपोर्ट बताती है कि उनकी सभी घड़ियों की कीमत करोड़ों में है.

ये भी पढ़ें: ‘मसकली’ से ‘चांद सिफारिश’ तक, ये हैं प्रसून जोशी के 8 बेहतरीन गाने

महंगे पेन का भी कलेक्शन

अमिताभ बच्चन के पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन मशहूर कवि और लेखक थे. पिता की इस विरासत का अंश बिग बी में भी देखने को मिलता है. बिग बी भी लिखने के शौकीन हैं. अक्सर वो अपने साथ महंगे और बेशकीमती पेन रखते हैं. बिग बी अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के काम की तारीफ करते हुए उन्हें लेटर भी लिखते हैं.

अमिताभ बच्चन के वो 2 सबसे महंगे शौक, जिन पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी के पास एक Montblanc Honor de Balzac पेन भी है, जिसकी कीमत 67 हजार रुपये तक है. वहीं उनके एक डायमंड स्टडेड पेन की क़ीमत 9 लाख रुपये तक बताई जाती है. बता दें कि बिग बी के पास इनके अलावा और भी कई ब्रांड्स के पेन सहित टोटल 30 डिजाइनर पेन हैं. इनकी कीमत काफी ज्यादा है. बिग बी पहले पार्कर पेन के ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं.

इन शौक के अलावा भारतीय सिनेमा के इस लीजेंड को महंगी और लग्जरी कारों, संगीत सुनने, किताबें पढ़ने, ब्लॉगिंग और गॉल्फ खेलने का भी शौक है. वहीं वो क्रिकेट देखना भी काफी पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने की बप्पा की उल्टी आरती, बहनअर्पिता ने भाई को तुरंत बताई गलती, वीडियो वायरल



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment