लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान के ड्रोन-मिसाइल हमलों से घबराया US, अमेरिकियों से बोला- ‘सऊदी न जाएं…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के विदेश मंत्रालय (US State Department) ने अपने नागरिकों के लिए एक नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इसमें अमेरिकी नागरिकों को ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों, सशस्त्र संघर्ष, आतंकवाद, देश से बाहर जाने पर रोक और सोशल मीडिया से जुड़े सख्त स्थानीय कानूनों के खतरे को देखते हुए सऊदी अरब की यात्रा पर पुनर्विचार करने की सलाह दी गई है. 

सख्त एडवाइजरी जारी की

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब के लिए ‘लेवल 3: यात्रा पर पुनर्विचार करें’ डवाइजरी जारी की है. इसके साथ ही, यमन से सटे कुछ सीमावर्ती इलाकों के लिए ‘लेवल 4: यात्रा न करें’की सबसे सख्त चेतावनी जारी की गई है.

ड्रोन और मिसाइल हमलों का खतरा
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति प्रभावित हुई है. दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सऊदी अरब से वाणिज्यिक (व्यावसायिक) उड़ानें चालू हैं, लेकिन कई बार हवाई सेवाओं में भारी बाधा आई है.

हूती विद्रोहियों की धमकी

यमन के ईरान समर्थित हूती उग्रवादियों ने सऊदी अरब पर फिर से हमले करने की धमकी दी है. हवा में नष्ट की गई मिसाइलों और ड्रोन के मलबे से भी जान-माल के नुकसान का जोखिम बना हुआ है. यमन सीमा के पास, सैन्य अड्डों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे (Energy Infrastructure) के आसपास रहने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा अधिक है.

आतंकवादी हमलों की आशंका

आतंकवादियों द्वारा बिना किसी पूर्व चेतावनी के हमले किए जा सकते हैं. त्योहारों के समय यह खतरा और बढ़ जाता है. इन हमलों में हथियारों, चाकुओं या वाहनों का इस्तेमाल किया जा सकता है. पर्यटकों और विदेशियों के जमावड़े वाले स्थान, धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल, होटल, शॉपिंग मॉल, परिवहन केंद्र, मनोरंजन स्थल और सरकारी कार्यालय आतंकवादियों के मुख्य निशाने पर हो सकते हैं. अमेरिकी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में जारी सैन्य कार्रवाइयों के जवाब में आतंकवादी हिंसा का सहारा ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रोहिंग्याओं के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, निकालने की तैयारी!

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment