लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कुकी महिलाओं की हत्या से मणिपुर में तनाव:उग्रवादियों ने रातभर की गोलीबारी, दो घर फूंके; सीआरपीएफ हुई तैनात – Tension Manipur Over Killing Kuki Women Militants Engage In Overnight Firing, Torch Two Houses; Crpf Deployed.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक पहाड़ी गांव पर हमला किया। इसके साथ ही सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के दौरान कम से कम दो घर जला दिए। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। 

कब हुई यह घटना?

एक अधिकारी ने बताया कि आधुनिक हथियारों से लैस बड़ी संख्या में उग्रवादियों ने मंगलवार रात करीब 10.30 बजे चावांगकिनिंग नागा गांव पर हमला किया। यह हमला तमेंगलोंग जिले के लेइसंगफाई में दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। उन्होंने बताया कि पास के इलाके में तैनात सीआरपीएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने कहा, ‘बुधवार सुबह 4.30 बजे तक करीब छह घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सीआरपीएफ ने जवाबी फायरिंग की और उग्रवादियों को गांव में घुसने से रोका।’ उन्होंने बताया कि हालांकि, गांव की सीमा पर बने लकड़ी के दो घर जल गए।

गांव के रहने वाले लोगों ने क्या बताया? 

गांव के रहने वाले डेनियल चारेनामाई ने कहा, ‘हमारे गांव पर रात करीब 10.30 बजे हमला हुआ और सुबह 4 बजे तक गोलीबारी जारी रही। हमारे गांव में तैनात सीआरपीएफ ने जवाबी फायरिंग की और गांव पर कब्जा होने से बचाया।’

वरिष्ठ नागा नेता ने हमले की निंदा की

वरिष्ठ नागा नेता और नागा पीपल्स फ्रंट के विधायक अवांगबोउ न्यूमाई ने बुधवार को चावांगकिनिंग में दो महिलाओं की हत्या और घरों को जलाए जाने की निंदा की। न्यूमाई ने एक बयान में कहा, ‘इस तरह की बर्बर और बेमतलब की हरकतें किसी भी समुदाय के लिए कभी कुछ अच्छा नहीं लाएंगी।’

कांगपोकपी जिले के साइकुल निर्वाचन क्षेत्र की कुकी विधायक ने भी दो महिलाओं की हत्या की निंदा की। इसके साथ ही कहा कि पीड़ितों में से एक ने हाल ही में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी।हत्या में एनएससीएन-आईएम और जुफ-के के सदस्यों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘बेगुनाह महिलाओं की हत्या पूरी तरह से बर्बरतापूर्ण कृत्य है, जिसे किसी भी राजनीतिक मकसद, विचारधारा या शिकायत के आधार पर सही नहीं ठहराया जा सकता।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमएचए:आतंकी संगठन घोषित किया गया शहजाद भट्टी नेटवर्क, गृह मंत्रालय ने यूएपीए के तहत की कार्रवाई – Mha Declares Shahzad Bhatti Network A Terrorist Organisation Under Uapa

मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण Live:बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात – Meerut Central Market Demolition: Bulldozers Move In, Six Sealed Buildings Demolished Amid Heavy Police Force

बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 7000mah बैटरी के साथ ओप्पो के14 लाइट लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक पूरी डिटेल – Oppo K14 Lite Launched India: 7000mah Battery, 120hz Display, 13mp Camera

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस के लिए रवाना:तीन दिन के दौरे पर रक्षा सहयोग पर होगी बात, क्या है कार्यक्रम? – Army Chief General Dhiraj Seth Departs For Russia Talks Defense Cooperation Place During Three-day Visit

शॉपिंग लवर्स के लिए खुशखबरी: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2026 की तारीखों का एलान, कब से मिलेगा अर्ली एक्सेस? – Flipkart Big Billion Days 2026, Sale From October 9, Early Access From October 8

बाढ़ के बाद भूंकप से सहमा नेपाल:देर रात महसूस किए गए दोहरे झटके, जानें कितनी रही तीव्रता? – Nepal Shaken By Earthquake After Floods Tremors Felt Late At Night Magnitude 4.5

Leave a Comment