लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप जूनियर की पार्टी का रूस कनेक्शन:पुतिन से करीबी का जिक्र क्यों, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कैसे किनारा किया? – Trump Junior Party Russia Connection Putin Close Ties Us President Response

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं। इस बार वजह है उनकी शादी के बाद बहामास में आयोजित एक बेहद आलीशान पार्टी। इस पार्टी पर लाखों डॉलर का खर्च किसी और ने नहीं, बल्कि रूस के एक बड़े कारोबारी और राष्ट्रपति पुतिन के करीबी उमर क्रेमलेव ने उठाया। अमेरिका में इस पर राजनीति गर्मा गई है। राष्ट्रपति ट्रंप का परिवार सवालों के घेरे में है।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों और खोजी पत्रकारिता संगठन प्रोपब्लिका की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने ट्रंप जूनियर और उनकी पत्नी बेटिना ट्रंप की पार्टी के लिए दिल खोलकर पैसे खर्च किए थे। इस भव्य जश्न के लिए बहामास में एक पूरा निजी द्वीप किराये पर लिया गया था। पार्टी में शामिल कई मेहमान भी इस बात से हैरान थे कि एक रूसी हस्ती वहां क्या कर रही है और इस पूरे जश्न का आयोजन क्यों कर रही है।

अमेरिकी नैतिकता विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। जब कोई विदेशी कारोबारी या ताकतवर व्यक्ति राष्ट्रपति के परिवार को इतना महंगा उपहार देता है, तो आशंका बन जाती है कि भविष्य में वह सरकार से अपने पक्ष में कोई बड़ा काम या राजनीतिक लाभ पाने की उम्मीद रखेगा। ऐसे में इसे नैतिक सिद्धांतों की अनदेखी माना जा रहा है।

ट्रंप परिवार ने बताया-दोस्ती में मिला तोहफा

मामला तूल पकड़ते ही ट्रंप जूनियर और उनकी पत्नी बेटिना ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि क्रेमलेव ने पार्टी की मेजबानी की थी लेकिन यह एक दोस्त की तरफ से दिया गया तोहफा था।

उन्होंने कहा कि यह शादी का मुख्य समारोह नहीं, बल्कि दोस्तों के साथ पहले से तय एक वीकेंड ट्रिप था। ट्रंप जूनियर ने यह भी कहा कि हर तोहफे के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा या नापाक इरादा नहीं होता। हालांकि, इसका कोई जवाब नहीं दिया कि ट्रंप जूनियर ने खुद इतने अमीर (300 मिलियन डॉलर की संपत्ति) होने के बावजूद पार्टी का खर्च खुद क्यों नहीं उठाया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद को मामले से अलग किया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को इस विवाद से पूरी तरह अलग कर लिया है। व्हाइट हाउस की तरफ से सोमवार को जारी बयान में राष्ट्रपति ने कहा, मुझे नहीं पता कि उमर कौन है, मैंने कभी उसका नाम नहीं सुना। उसने शादी का खर्च नहीं उठाया, वह एक अलग जगह और अलग दिन हुई आफ्टर-पार्टी थी। यह कोई बड़ी बात नहीं है। 

क्रेमलेव को पुतिन ने किया था सम्मानित

उमर क्रेमलेव जिस अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रमुख हैं, उसे रूस की सरकारी गैस कंपनी गाजप्रॉम से भारी फंडिंग मिलती है। क्रेमलेव के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी रिश्ते हैं और कुछ ही समय पहले पुतिन ने उन्हें रूस के उच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप से नवाजा था।

शपथ ग्रहण के बाद क्रेमलेव ने ट्रंप प्रशासन को पत्र लिखकर बॉक्सिंग एसोसिएशन और ओलंपिक समिति के विवाद में मदद मांगी थी। ऐसे में, राष्ट्रपति के बेटे का उनसे इतना बड़ा तोहफा लेना अमेरिकी राजनीति में चर्चा व जांच का विषय बन गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी में मानसून की आखिरी परीक्षा:19 सितंबर के बाद बारिश का नया दौर, कोटा पूरा करने 4.3 इंच पानी जरूरी – Monsoon’s Final Test In Mp: New Spell Of Rain After September 19; 4.3 Inches Of Rainfall Needed To Meet The Qu

अस्पतालों के बिल में मरीजों से कितनी वसूली?:11 रुपये का आईवी सेट 325 में, आईएएस तुकाराम मुंढे ने उठाया सवाल – Hospitals Patient Bills Iv Set Maharashtra Ias Tukaram Munde Raises Question

विडंबना:एनएसए डोभाल के गांव में अपने स्कूल भवन को तरस रहे बच्चे, अब किसी ग्रामीण के घर होती हैं कक्षाएं – Children In Nsa Doval’s Village Long For A School Building

यूपीआई को लेकर आरबीआई का बड़ा प्लान:शुल्क से मिलने वाले पैसे से तकनीक और नेटवर्क होगा मजबूत; क्या बदलेगा? – Introduction Of Mdr On Large Value Transactions To Strengthen Upi’s Long-term Sustainability: Rbi

सुर्खियां:पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, सरकार ने तलब किए मेटा के अधिकारी; यूपी में 15000 शिक्षकों की बंपर भर्ती – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

रिपोर्ट में खुलासा:अमेरिका ने ईरान से जंग में फूंके 38 अरब डॉलर; कितने विमान गंवाए, हर महीने कितना खर्च? – Iran War Us Cost 38 Billion Dollars Aircraft Losses Monthly Expense Report

Leave a Comment