भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने आईसीसी की जारी महिला टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। इसके साथ ही उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा चार स्थान के सुधार से दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। चरणी ने महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 रन देकर चार विकेट झटके और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के कारण वह पहली पारी करियर के सर्वश्रेष्ठ 804 रेटिंग अंक तक पहुंचने में सफल रहीं।

मिताली राज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
यह आईसीसी रैंकिंग में किसी गेंदबाजी या बल्लेबाजी में किसी भारतीय की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2011 में बल्लेबाजी रैंकिंग में 780 अंक हासिल किए थे। चरणी अब महिला टी20 गेंदबाज के तौर पर हासिल किए गए अब तक के सबसे ज्यादा रेटिंग अंक से बस दो अंक पीछे हैं। यह रिकॉर्ड नवंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट ने बनाया था।

