लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सबवे ट्रैक पर बैठे थे मलाइका-नवम, ट्रेन से कटकर दोनों की मौत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन में स्थित स्प्रिंग स्ट्रीट सबवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. रविवार तड़के करीब 3:15 बजे 24 साल की मलाइका चित्रे और नवम कौल रेलवे ट्रैक पर बैठे थे, तभी सामने से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

मलाइका भारतीय मूल की थीं और न्यू जर्सी के डेटन में रहती थीं. वहीं नवम नेपाली-अमेरिकी मूल के थे और न्यू जर्सी के सेरेविले के रहने वाले थे. दोनों रुटगर्स यूनिवर्सिटी से पढ़े थे और अच्छे दोस्त थे. मलाइका एक फार्मास्युटिकल कंपनी में काम करती थीं, जबकि नवम ब्लूमबर्ग में फाइनेंशियल डेटा एनालिस्ट थे.

ट्रैक पर बैठे आए नजर
हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों ट्रेन आने से कुछ पल पहले ट्रैक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. ट्रेन के ड्राइवर के अनुसार, उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की थी, लेकिन ट्रेन सही समय पर रुक नहीं सकी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों में से कोई एक व्यक्ति पहले ट्रैक पर गिरा या उतरा था, जिसके बाद दूसरा उसकी मदद करने के लिए नीचे गया था. घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रेन में मौजूद लगभग 100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

पुलिस कर रही है जांच
पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है. जांचकर्ताओं को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि पुलिस आत्महत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है. यह आशंका भी जताई जा रही है कि शायद वे नशे में थे और खतरे का सही समय पर अंदाजा नहीं लगा सके.

इस दुखद खबर से दोनों के दोस्त और पड़ोसी हैरान हैं.नवम को उनके जानकार एक बहुत ही मिलनसार, खुशमिजाज और समझदार इंसान के रूप में याद कर रहे हैं. वहीं मलाइका को भी उनके पड़ोसियों ने एक होनहार और समझदार लड़की बताया है. किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि वे दोनों पटरी पर कैसे और क्यों पहुंचे.

ये भी पढ़ें: ईरान-यूएई के बीच बनी बात… एक्सपर्ट ने बताया ब्रिक्स से कैसे मजबूत हुई भारत की इमेज

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment