लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नगालैंड:तुएनसांग में तीन दिन में 10 लोगों की मौत से हड़कंप, राज्यव्यापी चेतावनी जारी; पुलिस और क्या बोली? – Nagaland Adulterated Liquor Row Tuensang Deaths State-wide Alert State Govt Health Official Reaction Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘शराबबंदी वाले राज्य’ नगालैंड के तुएनसांग में मिलावटी शराब के सेवन से 10 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार के आबकारी एवं निषेध विभाग ने अज्ञात या संदिग्ध स्रोत की शराब के सेवन के खिलाफ राज्यव्यापी चेतावनी जारी की है। तुएनसांग पुलिस के मुताबिक मौत 10 से 12 सितंबर के बीच हुई है। मरने वाले लोगों में से नौ लोगों का शराब के सेवन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध था। पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, मौत की निर्णायक वजह सामने नहीं आई है।

क्या मृतकों की संख्या बढ़ सकती है?

नगालैंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रूपिन शर्मा ने बताया कि पीड़ितों की मौत मिलावटी शराब के सेवन से हुई। पुलिस के अनुसार, एक अन्य व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली और इस मामले की अलग से जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ मौतें दर्ज ही नहीं हुई हैं, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक पुलिस की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12 सितंबर को पुलिस को लोगों की मौत की सूचना मिली।

सेहत खराब होने पर क्या बोले पीड़ित?

पुलिस ने बताया कि तुएनसांग सिविल अस्पताल में भर्ती लोगों की लगातार हो रही मौतों की जानकारी मिलने के बाद जांच की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अधिकतर मामलों में मृतकों ने धुंधली दृष्टि, गंभीर सिरदर्द, चक्कर आना, मिचली और उल्टी जैसी शिकायतें कीं। इन लोगों ने बताया कि तबीयत खराब होने से पहले इन्होंने शराब का सेवन किया था। ऐसे में मिलावटी शराब का सेवन मौतों का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के मुताबिक मौत की वजह का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। 

पुलिस की जांच से पहले ही मृतकों का अंतिम संस्कार?

नगालैंड पुलिस के मुताबिक, अधिकतर मामलों में पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका क्योंकि पुलिस की जांच और मौतों के पैटर्न की पड़ताल से पहले ही शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा चुका था। तुएनसांग में तीन दिन में 10 मौतों की वजह और शराब सेवन के बाद पैदा हुई परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस शराब का सेवन किया गया उसके स्रोत और प्रकृति की पहचान के लिए गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या कोई व्यक्ति विशेष इस घटना का जिम्मेदार है? मरने वालों में से तीन एक ही परिवार के सदस्य थे, जिनके घर से कुछ मृतकों ने कथित तौर पर शराब खरीदी थी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, पीआरडी जवानों को मिल सकता है कैशलेस इलाज का तोहफा – Up: Important State Cabinet Meeting On Tuesday, Prd Jawans May Get The Gift Of Cashless Treatment

आया नगर में गैंगवार की आहट:प्लॉट के विवाद ने दोस्तों को बनाया दुश्मन, चली सैकड़़ों गोलियां; हुई तीन हत्याएं – Signs Of A Gang War In Delhi Aya Nagar A Land Dispute Turns Friends Into Enemies

सुर्खियां:आज मुंबई आएंगे मनोज जरांगे; 2000 तक यूपीआई अब शुल्क रहित; नगालैंड में शराब से तीन दिन में 10 मौतें – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

डिजिटल पेमेंट:सरकार का बड़ा एलान- ₹2000 तक के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा; किन यूजर्स को फायदा? – Digital Payments Finance Ministry Gazette Announcement No Charges On Upi Payments Up To 2000 Know Benefits

किशाऊ बांध:579 करोड़ खर्च कर 836.39 क्यूसेक पानी लेगा हरियाणा, अमित शाह की मौजूदगी में आज परियोजना पर समझौता – Kishau Dam Haryana To Secure 836 39 Cusecs Of Water At A Cost Of 579 Crore Agreement On Project To Be Signed

राजस्थान निकाय चुनाव:भाजपा की जीत पर पीएम मोदी बोले- झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय – Rajasthan Municipal Election Bjp Victory Pm Modi Reaction Rajasthan Local Body Election

Leave a Comment