लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तीरंदाज धीरज ने इतिहास रचा:विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, पहले भारतीय पुरुष बने – Indian Archer Dhiraj Bommadevara Historical Gold Win World Cup Final Recurve Event First Indian Male Winner

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने रविवार को इतिहास रच दिया। वह विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बन गए हैं। उन्होंने जापान के नाकानिशी जुन्या को रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ धीरज ने भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज के लिए 16 साल का इंतजार खत्म किया। जयंत तालुकदार अंतिम पुरुष रिकर्व तीरंदाज थे जिन्होंने 2010 में एडिनबर्ग में कांस्य पदक जीता था।

युवा तीरंदाज को कैसे मिली जीत?

25 वर्षीय धीरज ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया। वह 2023 और 2024 के संस्करणों में खाली हाथ लौटे थे। विश्व के 10वें नंबर के सेना के जवान धीरज ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में दमदार खेल दिखाया। उन्होंने विश्व के 20वें नंबर के नाकानिशी को कड़े मुकाबले में 6-5 से हराया। यह मुकाबला पांच सेट तक चला, जिसमें स्कोर 28-28, 28-29, 29-28, 28-30, 28-27 रहा। 5-5 की बराबरी के बाद धीरज ने शूट-ऑफ में 10-9 से जीत दर्ज की।

धीरज की सुनहरी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और मां का त्याग


  • इसी साल जून में तुर्किये के अंताल्या में विश्वकप स्टेज-3 के दौरान धीरज ने दो स्वर्ण पदक जीते थे। इस सफलता के पीछे संघर्ष, त्याग और परिवार के भरोसे की लंबी कहानी छिपी है।

  • एक समय ऐसा था जब उपकरण खरीदने के लिए उनकी मां को अपना मंगलसूत्र गिरवी रखना पड़ा था, जबकि पिता श्रवण कुमार बेटे का सपना पूरा करने के लिए खुद तीरंदाजी के जज बन गए थे।

  • आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ तीरंदाजी जजों में शामिल हैं पिता श्रवण कुमार।

  • धीरज तीरंदाजी छोड़ने तक का मन बना चुके थे, लेकिन उनकी मां रेवती ने अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर कर्ज लिया ताकि बेटे के लिए नया धनुष खरीदा जा सके।

  • धीरज के करियर का सबसे मुश्किल दौर 2017 में आया। बेहतर प्रशिक्षण के लिए उन्हें महंगे विदेशी उपकरणों की जरूरत थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

ये भी पढ़ें- Archery World Cup: धीरज और कीर्ति तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक से चूके, बढ़त का नहीं उठा सके फायदा



पुरुष वर्ग में यह जीत क्यों खास है?


धीरज बोम्मादेवरा विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज हैं। उन्होंने 16 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया है। इससे पहले, जयंत तालुकदार ने 2010 में एडिनबर्ग में कांस्य पदक जीता था। पुरुष वर्ग में भारत को यह प्रतिष्ठित खिताब पहली बार मिला है।




ये भी पढ़ें- पांच साल बाद विश्वकप में गूंजा भारत का नाम: धीरज ने जीते दो स्वर्ण; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर कराई थी तैयारी



क्या किसी अन्य भारतीय ने भी स्वर्ण जीता है?


डोला बनर्जी एकमात्र अन्य भारतीय हैं जिन्होंने विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 2007 में दुबई में महिला व्यक्तिगत खिताब अपने नाम किया था। डोला की जीत के बाद से किसी भी भारतीय ने विश्व कप फाइनल में स्वर्ण नहीं जीता था। दीपिका के नाम भारतीयों में सबसे अधिक विश्व कप फाइनल पदक हैं, जिनमें पांच रजत और एक कांस्य शामिल हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिंदी दिवस:मोबाइल स्क्रीन पर नई पहचान बना रही है राजभाषा, तकनीक के साथ बदला अंदाज; जानकारों ने कहा विस्तार – Hindi Diwas: The Official Language Is Carving Out A New Identity On Mobile Screens

आज का राशिफल:मेष-कर्क राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं सितारे – Today Prediction Horoscope Of 14 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

साप्ताहिक टैरो राशिफल:कन्या और कुंभ की जिंदगी में आएगा नया मोड़, टैरो कार्ड्स ने दिए संकेत – Weekly Tarot Horoscope Tarot Card Rashifal 14-20 Sep Predictions For Aries To Pisces All Zodiac Signs

वजन घटाने की दवाओं से गंजेपन का खतरा:ओजेम्पिक-वेगोवी पर नया अध्ययन,  आनुवंशिक जोखिम में 7% इजाफा – Ozempic Wegovy Zepbound Hair Loss Risk Genetic Baldness

ड्रैगन के बदले सुर:पीएम मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद भरोसा बहाली की बात, सीमा से कारोबार तक क्या बदलेगा? – Pm Modi Xi Jinping Meeting China India Relations Trust Restoration

भारत बनाम अफगानिस्तान:क्रिकेट के मैदान पर पहली बार, राष्ट्रीय गान से पहले बजा वंदे मातरम, देखें वीडियो – Ind Vs Afg: India Vs Afghanistan 1st T20 National Song Vande Mataram Played Before Start Of Play

Leave a Comment