लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नेपाल की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम, बेली ब्रिज बनाने के लिए भेजे पुर्जे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

26 अगस्त को नेपाल और तिब्बत बॉर्डर पर आई बाढ़ के बाद से लगातार भारत काठमांडू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मदद कर रहा है. अब इसी कड़ी में भारत ने बाढ़ से प्रभावित बेट्रावती इलाके में संपर्क बहाल करने के लिए 70 मीटर लंबे बेली ब्रिज के पुर्जों की खेप भेजी है. यह जानकारी भारत सरका के अधिकारी ने दी है.

भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बयान देते हुए कहा, भारत ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित बेट्रावती इलाके में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली ब्रिज के पुर्जों की पहली खेप नेपाल भेजी है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘शनिवार को हेटौडा में नेपाल के रोड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को यह खेप सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि आने वादे दिनों में पुल के पुर्जों की ओर खेप भी आएगी. काठमांडू में भारतीय दूतावास ने पोस्ट करते हुए कहा, यह पुल बेट्रावती इलाके में संपर्क बहाल करने में मदद करेगा. जो नेपाल में हाल ही में आई अचानक बाढ़ से प्रभावित हुआ था.’

क्या होता है बेली ब्रिज? नेपाल बाढ़ में मौत का तांडव

बेली ब्रिज एक पोर्टेबल, पहले से तैयार मॉड्यूलर स्टील ट्रस ब्रिज होता है. इसे भारी मशीनरी या खास औजारों की जरूरत के बिना हाथ से जल्दी से जोड़ा जा सकता है.

शनिवार को मिली यह मदद 26 अगस्त को भारत की तरफ से नेपाल को दी जा रही मानवीय सहायता का हिस्सा है. इस बाढ़ में लगभग 1400 लोगों की मौत हो गई. रविवार तक 5000 से ज्यादा लोग लापता थे. 

विदेश मंत्रालय ने दी नेपाल की मदद से जुड़ी जानकारी
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ‘भारत ने नेपाल के बचाव, राहत और फोरेंसिक कार्यों की मदद के लिए 130 टन से ज्यादा राहत सामग्री भेजी है. 54 एक्सपर्ट्स को तैनात किया गया है. नई दिल्ली ने सुरंग और कीचड़ से बचाव के लिए खास उपकरण, डीएनए किट और फोरेंसिक उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं. इसके अलावा अस्थायी आश्रय, कंबल, हाइजीन किटन, सोलर लैंप और दवाएं जैसी जरूरी चीजें भी दी हैं.

भारतीय वायुसेना ने राहत सामग्री पहुंचाने के लिए कम से कम आठ विशेष उड़ाने संचालित की हैं. भारत की सुरंग बचाव टीम नेपाल सेना के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही है. एक फोरेंसिक टीम पीड़ितों के शवों की पहचान करने में नेपाली अधिकारियों की मदद कर रही है. भारत ने कहा है कि वह बाढ़ के बाद नेपाल के बचाव, राहत और पुनर्निर्माण के प्रयासों में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है.’

नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी के बाद से भारत लगातार मदद भेज रहा है. भारत ने नेपाल को अब एक पोर्टेबल ब्रिज के पुर्जे की खेप सौंपी है. अबतक नेपाल बाढ़ में 1400 लोगों की मौत हो चुकी है. 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment