{“_id”:”6aa494bbad7e51a0700cdd6d”,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-12-september-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-09-12″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुर्खियां: आज बंद कमरे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; केंद्र-लद्दाख वार्ता बेनतीजा; उत्तर रेलवे में परिचालन पर असर”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकात पर भी नजर रहेगी। लद्दाख में केंद्र के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा और आंदोलन की चेतावनी दी गई है। भारतीय रेलवे में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ के मार्ग बदले गए हैं। यमन में हूती लड़ाकों की लड़ाई के बीच सऊदी अरब की प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद होने से निर्यात को लेकर चिंता बढ़ी है। केदारनाथ मार्ग पर बादल फटने से आवाजाही ठप है और करीब दो हजार तीर्थयात्रियों को रोका गया है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट है। देश में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ी है और 80 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका और इस्राइल पर निशाना साधते हुए कहा कि ईरान दबाव के आगे नहीं झुकेगा। खेल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर उसे बाहर कर दिया है और अब 13 सितंबर को भारत से खिताबी मुकाबला खेलेगा। आठ साल की वान्या ने एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में दो गोल्ड जीतकर विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। मनोरंजन जगत में अभिनेता नानी ने ‘द पैराडाइज’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके अलावा, ब्रिक्स सम्मेलन में इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से आए मेहमानों पर भी नजर है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

2 of 11
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ब्रिक्स समिट LIVE: आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान
भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इससे पहले इंडोनेशिया, फिलीपींस के अलावा अफ्रीकी देश नाइजीरिया से कई अन्य मेहमान भी भारत पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
भारत-चीन संबंध: ब्रिक्स के लिए दिल्ली आ रहे जिनपिंग, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर ड्रैगन का रुख क्या?
भारत और चीन दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय मुलाकात कराने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इसी दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

3 of 11
लेह एपेक्स बॉडी के सदस्य सोनम वांगचुक
– फोटो : अमर उजाला
केंद्र-लद्दाख वार्ता: बेनतीजा रहा संवाद, 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा; आंदोलन की चेतावनी
केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ वार्ता में प्रमुख मांगों पर ठोस पहल नहीं होने के बाद लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह तक पदयात्रा निकालने की घोषणा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।दोनों संगठनों ने कहा कि सरकार की ओर से लद्दाख की विशेष परिस्थितियों के अनुरूप शासन व्यवस्था और अधिक अधिकारों वाली निर्वाचित विधानसभा की स्थापना की मांग पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
प्रतीक चित्र
– फोटो : अमर उजाला
भारतीय रेल: आज और कल कई ट्रेनें रद्द, कई बदले मार्ग से चलेंगी; लंबी दूरी के अलावा लोकल गाड़ियां भी प्रभावित
परिचालन संबंधी कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द रहने से दिल्ली और आसपास के रेल यात्रियों को 12 और 13 सितंबर को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे ने इन दो दिनों में कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग बदलने, कुछ को बीच रास्ते से चलाने या वहीं समाप्त करने तथा कई ट्रेनों को देरी से रवाना करने का फैसला किया है। इसका सबसे अधिक असर दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-पलवल और दिल्ली-शाहदरा रेलखंड पर चलने वाली ईएमयू-मेमू सेवाओं के अलावा लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर

5 of 11
गैस पाइपलाइन कनेक्शन
– फोटो : Adobe Stock
सऊदी अरब की प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद: यमन में हूती लड़ाकों की लड़ाई से चिंता गहराई, निर्यात पर सरकार क्या बोली?
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने एक प्रमुख क्रॉस-कंट्री तेल पाइपलाइन को बंद करने की घोषणा की है। यह कदम एक दिन पहले हुए हमले के बाद एहतियाती उपाय के तौर पर उठाया गया है। मंत्रालय ने हमलावरों की पहचान नहीं बताई है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच छह महीने से अधिक समय से जारी जंग के कारण हालात संवेदनशील हैं। अब सऊदी से होने वाले निर्यात पर भी खतरा मंडराने लगा है। पढ़ें पूरी खबर

