दुनियाभर में कई सारी बड़ी- छोटी कंपनियां, जिनमें लोग काम करते हैं. लेकिन इनमें से कौन सी कंपनी सबसे ज्यादा बेस्ट है इसका पता कैसे लग पाएगा? इसका पता लगता है कुछ रिपोर्ट्स और स्टडीज से. जैसे हाल ही में ग्रेट प्लेस टू वर्क ने एशिया की उन कंपनियों की 2026 की लिस्ट जारी की है, जहां कर्मचारियों को काम करने का बेहतर माहौल मिलता है. ये रैंकिंग कर्मचारियों की राय के आधार पर तैयार की गई है.
इस स्टडी में एशिया और मिडिल ईस्ट के करीब 89 लाख कर्मचारियों के अनुभवों को शामिल किया गया है. कर्मचारियों से कंपनी में भरोसा, नेतृत्व, काम का माहौल, नए विचारों को बढ़ावा, कंपनी की वैल्यू और उनके कुल अनुभव के बारे में पूछा गया. इसी के आधार पर दुनिया से टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट बनाई गई है.
ये भी पढ़ें: आसमान में छिड़ी लड़ाई, मुंबई से दिल्ली के सफर में कौन सी एयरलाइन है सबसे आगे?
देखें इस लिस्ट से टॉप 10 कंपनियां
ग्रेट प्लेस टू वर्क के मुताबिक, इस लिस्ट में शामिल होने का आधार कंपनी का आकार या कमाई नहीं, बल्कि कर्मचारियों का वास्तविक अनुभव है. इस लिस्ट के मुताबिक बड़ी कंपनियों की कैटेगिरी मं ये 10 कंपनियां हैं:
- हिलटन
- मैरियोट इंटरनेशनल
- सिस्को
- एब्वी
- डीएचएल
- इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप
- माइक्रो टेक्नोलॉजी
- TP
- एसेंचर
- कैपेला
भारत की ये कंपनियां भी लिस्ट में
इस पूरी रैंकिंग में भारत का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा. बड़ी कंपनियों की टॉप-100 लिस्ट में 34 कंपनियां भारत की हैं. इसके अलावा छोटी और मध्यम कंपनियों की लिस्ट में 6 भारतीय कंपनियां शामिल हैं.
भारत से शामिल प्रमुख कंपनियों में फ्लिपकर्ट ग्रुप, इंफोसिस, HDFC लाइफ इंश्योरेंस, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, रिलायंस रिटेल, बजाज फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, Aye फाइनेंस, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, जेनसर टेक्नोलॉजीज, एक्सपीरियन, एडलवीज लाइफ और HP Inc का नाम शामिल है.
छोटी और मध्यम भारतीय कंपनियां भी शामिल
इनके अलावा इस लिस्ट में भारत की 6 छोटी और मध्यम कंपनियों का नाम भी है. इनमें NIA इंस्टीट्यूशंस, वहदम इंडिया, चैलेट होटल्स, सेरेंटिका रिन्यूबल इंडिया, किम्बल और LMS (लॉर्ड महावीरा सर्विसेज इंडिया) का नाम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: पैसा वापस मिल गया, फिर भी नहीं बचेंगे विजय माल्या, ED ने ऐसा क्यों कहा?
क्या पसंद कर रहे कर्मचारी?
इस लिस्ट में शामिल कंपनियों में करीब 93% कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कंपनी काम करने के लिए एक बेहतरीन जगह है. वहीं, ट्रस्ट इंडेक्स का औसत स्कोर 91% रहा. कर्मचारियों ने खास तौर पर इन चीजों को लेकर सकारात्मक राय दी जैसे, ऑफिस में सुरक्षा का अच्छा माहौल, नए कर्मचारियों का स्वागत और अपनापन, सभी के साथ समान व्यवहार इन सभी क्षेत्रों में कम से कम 95% कर्मचारियों ने सकारात्मक राय दी.


