
Ganesh Idol Vastu Tips: गणेश चतुर्थी के मौके पर घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने की परंपरा है. गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता कहा जाता है और उनकी पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. गणेश चतुर्थी पर लोग अपनी पसंद और श्रद्धा के अनुसार बप्पा की मूर्ति घर लेकर आते हैं. अगर आप भी इस बार गणपति की मूर्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो मूर्ति के आकार के साथ-साथ उसके स्वरूप पर भी ध्यान दे सकते हैं.
बैठी हुई मुद्रा वाली गणपति मूर्ति (Ganesh Idol Vastu Tips)
घर के लिए गणपति की बैठी हुई मुद्रा वाली मूर्ति को शुभ माना जाता है. इस तरह की मूर्ति में भगवान गणेश शांत और प्रसन्न मुद्रा में नजर आते हैं. धार्मिक मान्यताओं में इसे स्थिरता और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए घर की पूजा के लिए कई लोग बैठी हुई मुद्रा में गणपति की प्रतिमा पसंद करते हैं.
सूंड की दिशा पर भी देते हैं ध्यान
गणपति की मूर्ति खरीदते समय उनकी सूंड की दिशा को लेकर भी कई मान्यताएं प्रचलित हैं. आमतौर पर घर की पूजा के लिए बाईं ओर मुड़ी सूंड वाली गणपति की प्रतिमा को आसान पूजा के लिए उपयुक्त माना जाता है.
वहीं दाईं ओर मुड़ी सूंड वाली प्रतिमा की पूजा में कुछ विशेष नियम (Ganesh Idol Vastu Tips) माने जाते हैं. अगर आप पहली बार घर में गणपति स्थापित कर रहे हैं, तो ऐसी मूर्ति चुनें जिसकी पूजा की विधि आप आसानी से समझ और निभा सकें.
यह भी पढ़ें: बालकनी में कौन से पौधे लगाएं? वास्तु के अनुसार ये पौधे माने जाते हैं बेहद शुभ
किस दिशा में रखें भगवान गणेश की मूर्ति?
भगवान गणेश की मूर्ति को रखने का सबसे सही दिशा घर के पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्वी कोनों को बताया गया है. आपको मूर्ति को इसी दिशा में रखना चाहिए.
मूर्ति का चेहरा कैसा हो?
गणपति की मूर्ति खरीदते समय उनके चेहरे की मुद्रा पर भी ध्यान दिया जा सकता है. प्रसन्न और शांत भाव वाली प्रतिमा घर के पूजा स्थान के लिए अच्छी मानी जाती है. मान्यता है कि भगवान गणेश का प्रसन्न स्वरूप सकारात्मकता का प्रतीक है. इसलिए मूर्ति लेते समय ऐसी प्रतिमा चुनें जिसे देखकर मन में श्रद्धा और शांति का भाव आए.
यह भी पढ़ें: आपकी किचन में भी तो नहीं हो रही ये गलती? इन चीजों की गलत दिशा पड़ सकती है भारी
The post गणेश चतुर्थी पर लाएं गणपति की ऐसी मूर्ति, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर appeared first on Prabhat Khabar.


