स्वतंत्र भारत के पहले कप्तान की कहानी:लाला अमरनाथ की अगुआई में जीती थी पहली टेस्ट सीरीज, दर्ज हैं कई रिकॉर्ड – Former Indian Player Lala Amarnath Birthday Independent India’s First Captain Know Career And Records
{“_id”:”6aa2c8d76820e048c3013068″,”slug”:”former-indian-player-lala-amarnath-birthday-independent-india-s-first-captain-know-career-and-records-2026-09-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”स्वतंत्र भारत के पहले कप्तान की कहानी: लाला अमरनाथ की अगुआई में जीती थी पहली टेस्ट सीरीज, दर्ज हैं कई रिकॉर्ड”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय की सबसे मजबूत और लोकप्रिय टीम है। टीम को ऐसी स्थिति में पहुंचने के लिए एक लंबे और संघर्षपूर्ण दौर से गुजरना पड़ा है और इसमें कई क्रिकेटरों का अहम योगदान रहा है। भारतीय क्रिकेट को मजबूती देने में जिन क्रिकेटरों का अहम योगदान रहा है, उनमें लाला अमरनाथ का नाम महत्वपूर्ण है। लाला अमरनाथ ने एक कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर भारतीय क्रिकेट की बेहतरी में अपना अमूल्य योगदान दिया।