लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार:15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य – Delhi Ready For Brics: 15,000 Personnel To Be Deployed, Pier C Opened For International Flights

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 15,000 कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा प्रभाग) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनता को कम से कम असुविधा और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था के संबंध में अग्रिम परामर्श भी जारी किया है।

विशेष आयुक्त ने कहा कि कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बड़े पैमाने पर तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे, होटलों और निर्धारित समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है जहां गणमान्य व्यक्तियों का दौरा हो सकता है। अधिकारी ने कहा कि शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में सतर्कता एवं मजबूत उपायों के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

विशेष पुलिस आयुक्त अग्रवाल ने कहा कि खुफिया जानकारी को संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा। समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, विदेशी प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारी शामिल होंगे। उनकी सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए पुलिस ने पहले से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

एयरपोर्ट से होटल तक कड़ी निगरानी

विदेशी मेहमानों के एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर उनके होटल और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के दौरान सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएग। भारत मंडपम और प्रमुख होटलों में एंट्री-एग्जिट की जांच, निगरानी, सर्विलांस और वेरिफिकेशन की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को भी तैयार रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने आसपास के राज्यों के साथ भी सुरक्षा को लेकर समन्वय किया है, ताकि दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके।

ड्रोन उड़ाने पर रोक

समिट के दौरान सुरक्षा के लिहाज से तय इलाकों में ड्रोन या किसी भी तरह के अनधिकृत फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ऐसे इलाकों में आसमान से होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखेगी।

कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कमांड और कंट्रोल रूम से पूरे सुरक्षा इंतजाम की निगरानी की जाएगी। कैमरों और दूसरे निगरानी सिस्टम के जरिए रास्तों पर नजर रखी जाएगी। किसी जगह इमरजेंसी, एंबुलेंस की जरूरत या अचानक ट्रैफिक समस्या होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि सभी रास्ते लगातार बंद नहीं रहेंगे। प्रतिबंध वीवीआईपी मूवमेंट के समय और जरूरत के मुताबिक ही लगाए जाएंगे। आम लोगों से अपील की गई है कि वो प्रभावित रास्तों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

नेशनल लोक अदालत और कोर्ट की सुनवाई के लिए नई तारीखों का एलान

ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की। इसमें ब्रिक्स समिट से पहले नेशनल लोक अदालत (जो पहले 12 सितंबर को होनी थी) की तारीख बदलने और राजधानी में कोर्ट की सुनवाई के लिए वैकल्पिक तारीखों की जानकारी दी गई।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में शेड्यूल अपडेट किया और समिट के दिनों के हिसाब से कोर्ट की सुनवाई और आने-जाने से जुड़े बदलावों की जानकारी दी। पहले 12 सितंबर को होनी वाली नेशनल लोक अदालत अब 10 अक्तूबर को होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लिखा कि सुनवाई 14 नवंबर के लिए फिर से तय की गई है। 11-12 सितंबर के लिए लिस्ट किए गए मामले 14 सितंबर के लिए फिर से तय किए गए हैं। कोर्ट जाने से पहले तारीख देख लें।

दिल्ली एयरपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पियर सी खोला

राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले टर्मिनल-3 पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पियर सी खोल दिया है। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की क्षमता बढ़ाने के लिए यह कवायद की गई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित पियर-सी को इंटरनेशनल ऑपरेशन्स के लिए धीरे-धीरे खोला गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय आगमन और प्रस्थान दोनों का संचालन 10 सितंबर की शाम से शुरू कर दिया गया।

टर्मिनल-3 की क्षमता बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार की शाम से अंतरराष्ट्रीय अराइवल और डिपार्चर शुरू कर दिया गया। पियर-सी के पूरी तरह परिचालन में आने के बाद टर्मिनल-3 की अंतरराष्ट्रीय यात्री संभालने की क्षमता करीब 50 प्रतिशत बढ़कर सालाना 3.10 करोड़ यात्रियों तक पहुंच जाएगी। पहले यह क्षमता करीब दो करोड़ यात्रियों की थी।

सामान्य रूप से चलेंगी मेट्रो, सभी स्टेशन खुले रहेंगे

ब्रिक्स सम्मेलन के चलते 11 से 13 सितंबर के बीच मेट्रो सेवाएं बंद होने की अटकलों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने स्थिति स्पष्ट की है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि सभी मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक खुले रहेंगे और संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

वैश्विक नेताओं के काफिलों के गुजरने के चलते लुटियन दिल्ली समेत राजधानी की कई सड़कें बंद रहेंगी। इस दौरान दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए निर्बाध रूप से यात्रा का साधन रहेगा। हालांकि, राजधानी में शुक्रवार को छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते यात्रियों की संख्या आम दिनों से कम होने की संभावना है।

डीएमआरसी ने कहा है कि जब तक विशेष रूप से कोई अन्य घोषणा नहीं की जाती, मेट्रो सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपडेट के लिए डीएमआरसी की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप पर नजर बनाए रखें।

दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक रहेगा बंद

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर से रविवार तक बंद रहेगा। डीएमआरसी ने बताया कि म्यूजियम 14 सितंबर को अपने साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहेगा और 15 सितंबर से दर्शकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बेचारा’ कहने पर भड़के प्रशांत किशोर:सीएम सम्राट चौधरी को बताया ‘अनपढ़ अपराधी’; बाढ़-शराबबंदी पर क्या बोले? – Kishor Fumes At Samrat’s ‘bechara’ Remark, Calls Him ‘uneducated Criminal’

स्विट्जरलैंड में बस हादसा:डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी – Switzerland Bus Overturns Updates Dutch Tour Bus Accident Several Dead Casualties Rescue Police Hindi News

अमेरिका:ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा? – Appeals Court Hands Trump A Loss On Mail Voting As Supreme Court Considers His Executive Order

आज का राशिफल:कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 11 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:दुर्ग और अनामिका अनु की कविता- जब वे चलती हैं – Aaj Ka Shabd Durg Anamika Nu Ki Kavita Jab We Chalti Hain

तमिलनाडु उपचुनाव:टीवीके ने उम्मीदवार उतारे, अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायकों को टिकट; क्या है विजय की रणनीति? – Tn Bypolls: Tvk Names Candidates, To Take On Dravidian Heavyweights In Aiadmk Strongholds

Leave a Comment