
देश के एक बड़े सरकारी बैंक का जल्दी ही निजीकरण होने वाला है. यदि आपका भी खाता इस बैंक में तो ये खबर आपके लिए अहम हो सकती है. दरअसल सरकार IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी को बेचने की योजना बना रही है. ये योजना पिछले काफी दिनों से चल रही है. जिसे लेकर कई कंपनियों से बात भी हो रही है. इस डील में सबसे आगे Fairfax का नाम है.
सरकार की IDBI बैंक में 60.72% की हिस्सेदारी है. सूत्रों के मुताबिक, अभी तक सरकार और फेयरफैक्स के बीच बैंक की कीमत को लेकर आखिरी सहमति नहीं बन पाई है.
ये भी पढ़ें: सरपट भाग रहा PC Jeweller का स्टॉक, हफ्तेभर में 38% उछला
वित्त मंत्रालय ने बताया…
रिपोर्ट्स के अनुसार, फेयरफैक्स ने IDBI बैंक के लिए करीब 81 रुपये प्रति शेयर की पेशकश की है. इस कीमत के हिसाब से सरकार की हिस्सेदारी की वैल्यू लगभग 53,000 करोड़ रुपये होती है. इसी कीमत को लेकर वित्त मंत्रालय में सोमवार को टॉप लेवल अधिकारियों की बैठक हुई. सरकार ये देख रही है कि फेयरफैक्स की पेशकश उसकी उम्मीद के मुताबिक है या नहीं.
बैंक के शेयर पर असर
इस खबर के बाहर आते ही मंगलवार को IDBI बैंक के शेयर में करीब 11% की बड़ी गिरावट देखने को मिली. फेयरफैक्स पहले से ही भारत की वित्तीय कंपनियों में निवेश कर रही है. उसके पास IIFL फाइनेंस में 15.2% हिस्सेदारी है. इसके अलावा फेयरफैक्स की CSB बैंक में 40% हिस्सेदारी भी है.
अगर फेयरफैक्स को IDBI बैंक की 60.7% हिस्सेदारी मिलती है, तो उसे अपने कुछ मौजूदा भारतीय निवेशों में बदलाव करना पड़ सकता है. ऐसा भारतीय बैंकिंग नियमों के कारण किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?
ग्राहकों पर पड़ेगा असर?
हालांकि इस डील का असर किसी भी तरह से ग्राहकों पर नहीं पड़ने वाला है. बैंक का काम उसी तरह से सुचारू रूप से चलेगा. तो वहीं जो योजनाएं चल रही हैं वो चलती ही रहेंगी. केवल सरकारी से निजीकरण बैंक का हो जाएगा. पहले जो सुविधाएं ग्राहकों को मिल रही हैं वो उसी तरह मिलती रहेंगी.
