लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मिस्टर सिंह, देश छोड़ो’:भारतीय ड्राइवरों पर अमेरिका में नस्लीय टिप्पणी, डीएचएस के विज्ञापन पर मचा बवाल – Mr. Singh, Leave The Country Remark Directed Indian Drivers Us; Dhs Advertisement Sparks Uproar.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) के एक विज्ञापन में ‘मिस्टर सिंह’ से खुद देश छोड़कर जाने के लिए कहा गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। अधिकार समूहों ने इसे नस्लवादी और अमेरिका-विरोधी बताया।

विज्ञापन में क्या था? 

डीएचएस ने बिना लाइसेंस वाले व्यावसायिक ड्राइवरों के खिलाफ अपने अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक्स ऐप पर एआई-जनित तस्वीरों का इस्तेमाल किया, जिसमें एक भूरी दाढ़ी वाले व्यक्ति को दिखाया गया था। वहीं, इसकी टैगलाइन थी ‘हमारी सड़कों से हट जाओ, मिस्टर सिंह, आपको गाड़ी चलाना नहीं आता।’

वीडियो में क्या है? 


एक्स पर इससे संबंधित पोस्ट में एक छोटा वीडियो क्लिप दिखाया गया है जिसमें ट्रांसफॉर्मर्स फ्रैंचाइजी का मुख्य खलनायक मेगाट्रॉन, एलियंस की रिहाई के लिए बातचीत कर रहा है। ह शब्द अमेरिकी प्रशासन विदेशी नागरिकों के लिए इस्तेमाल करता है।

मेगाट्रॉन को ट्रक ड्राइवरों  हरजिंदर सिंह, राजिंदर कुमार, बेकजान बेशेकीव, अखरोर बोजोरोव और जसवीर सिंह की रिहाई की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, जो सड़क दुर्घटनाओं और अन्य अपराधों में शामिल थे।

डीएचएस ने एक्स पर क्या लिखा? 

डीएचएस  ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘अगर आप इस देश के खिलाफ दुश्मनी भरी नीयत से आते हैं, तो यह जान लें हम अपना बचाव करेंगे। हम अमेरिकन मूल्यों की रक्षा करेंगे। हम अपने देश की रक्षा करेंगे।

एक अन्य पोस्ट में ट्रांसफॉर्मर्स फ्रैंचाइजी के मुख्य नायक ऑप्टिमस प्राइम को दिखाया गया है, जिसके हाथ पर डीएचएस का एक बैज लगा है। वह भूरी दाढ़ी वाले व्यक्ति का सामना करते हुए संदेश दे रहा है। ‘खुद देश छोड़ दें या अंजाम भुगतें’



हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने क्या कहा? 


विज्ञापन में मिस्टर सिंह का जिक्र किए जाने की आलोचना हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन और सिख कोएलिशन जैसे संगठनों ने की है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘सिंह’ हिंदू भी होते हैं, सिख भी और अमेरिकी भी। वे गाड़ी भी चलाते हैं। डीएचएस की तरफ से नस्लवादी, गैर-अमेरिकी और भारत-विरोधी प्रोफाइलिंग/ट्रोलिंग हमारे देश की सामूहिक अंतरात्मा को झकझोर देने वाली है।’



एचएएफ ने असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल हरमीत के. ढिल्लों और एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल को टैग करते हुए कहा, ‘यह एक फेडरल एजेंसी की भेदभावपूर्ण पोस्ट है जो राजनीतिक संदेश से कहीं आगे की बात है। हम इसकी जांच की मांग करते हैं।’



सिख कोएलिशन ने क्या कहा? 


सिख कोएलिशन ने एकस पर एक पोस्ट में कहा, ‘9/11 के  25 साल बाद भी, सिखों को उनके रूप-रंग की वजह से निशाना बनाया जा रहा है और उनकी प्रोफाइलिंग की जा रही है।’ सिख कोएलिशन ने कहा, ‘अमेरिका में लाखों सिखों का सरनेम ‘सिंह’ है, जिसका मतलब है शेर। हम सिख के तौर पर अपनी पहचान बताने में निडर रहते हैं। तब भी जब हमारी सरकार हमें दुश्मन के तौर पर दिखाती है।’

यह विवाद डीएचए के ‘सीबीपी होम’ प्रोग्राम को बढ़ावा देने वाले अभियान के दौरान सामने आया है। इस प्रोग्राम के तहत, योग्य और बिना दस्तावेज वाले प्रवासी अपनी मर्जी से अमेरिका छोड़ने के इरादे का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। डीएचए के अनुसार, जो लोग खुद देश छोड़ने (सेल्फ-डिपोर्टेशन) के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं। उन्हें यात्रा में मदद और 2,600 अमेरिकी डॉलर का एग्जिट बोनस मिल सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी:पहले हुआ ट्रांसफर, अब इनके दिए आदेश निरस्त; जानिए कौन हैं Ias निधि निवेदिता ? – Madhya Pradesh: First A Transfer, Now Decisions Overturned… Ias Nidhi’s Orders Revoked; She Had Previously M

यूपी:सीएम योगी ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत को किया याद, बोले- काकोरी के क्रांतिकारियों की मजबूती से की थी पैरवी – Up: Cm Yogi Pays Tribute To Pandit Govind Ballabh Pant; Says He Staunchly Defended The Kakori Revolutionaries

भाजपा ने मोर्चों के प्रभारी बदले:बैजयंत पांडा को ओबीसी और सतीश पूनिया को एसटी मोर्चे की कमान, देखें सूची – Bjp Reshuffles In Charges Of Its Wings Baijayant Panda Gets Charge Of Obc Morcha And Satish Poonia St Morcha

तारा सुतारिया:करीब पहुंचा फोटोग्राफर तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन; वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है विवाद? – Tara Sutaria Reaction To Paparazzi Viral Video On Social Media

जानना जरूरी:आईफोन ईएमआई पर खरीदें या फुल पेमेंट देकर, आखिर कौन सा तरीका है बेहतर? यहां जानें – Iphone 18 Pro Max Emi Vs Full Payment: Which Is Better? Know The Pros And Cons Key Difference

दर्द भरी वह रात:राजधानी एक्सप्रेस की कुछ बोगियां नदी में समाईं, कुछ पुल पर लटकीं; 133 की जान गई थी बिहार में – Tragic Story Of Rafiganj Train Accident 2002 Howrah-new Delhi Rajdhani Express Acciden Bihar News

Leave a Comment