लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज कितने में बिक रहा गोल्ड, चांदी की कितनी है कीमत? चेक करें रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों में ₹10 गिरावट.
  • चांदी की कीमतें आज ₹100 प्रति किलोग्राम कम हुईं.
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली और बिकवाली गिरावट का कारण.
  • अमेरिकी फेड के ब्याज दर फैसले और मजबूत डॉलर कारण.

आज 10 सितंबर, बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,54,300 रुपये है, जिसमें कल के मुकाबले मामूली 10 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत भी कल के मुकाबले 10 रुपये गिरकर आज 1,41,440 के स्तर पर आ गई है. 18 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,15,720 रुपये है. इसका भी रेट 10 रुपये गिरा है. 

शहरवार सोने की कीमत

शहर  24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम) 18 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम)
दिल्ली 15,445 रुपये 14,159 रुपये
मुंबई 15,430 रुपये  14,144 रुपये
बेंगलुरु 15,430 रुपये 14,144 रुपये
चेन्नई 15,430 रुपये 14,144 रुपये
कोलकाता 15,430 रुपये 14,144 रुपये
पुणे 15,430 रुपये 14,144 रुपये
जयपुर  15,556 रुपये 14,270 रुपये
लखनऊ  15,556 रुपये 14,270 रुपये
पटना 15,556 रुपये 14,260 रुपये

क्यों आज गिरीं सोने की कीमतें?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली और बिकवाली बढ़ने से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही. वैश्विक निवेशक इस समय बेहद सतर्क हैं क्योंकि अभी इनकी नजरें अमेरिकी फेडरल रिजर्व के द्वारा लिए जाने वाले ब्याज दरों के फैसले पर टिकी हुई हैं. ब्याज दरों में संभावित बदलाव की अनिश्चितता के कारण ट्रेडर्स सोने-चांदी से पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्प तलाश रहे हैं. बता दें कि अमेरिकी फेड रिजर्व की अगली बैठक 15 और 16 सितंबर 2026 को होने जा रही है.

डॉलर इंडेक्स में मजबूती भी आज सोने की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह है. जब भी अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, तो वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतें दबाव में आ जाती हैं. डॉलर मजबूत होने से दूसरी करेंसीज वालों के लिए इसे खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे मांग में अस्थाई कमी आती है. इधर, डॉलर मजबूत होने पर निवेशक सोने से पैसा निकालने लगते हैं. चूंकि सोना एक नॉन-यील्डिंग एसेट है यानी इस पर बैंक एफडी या सरकारी बॉन्ड की तरह कोई तय ब्याज  या डिविडेंड नहीं मिलता इसलिए ब्याज दरें बढ़ने की संभावनाओं के बीच लोग इसे बेचकर अपना पैसा निकाल लेते हैं.

आज चांदी की कीमत?

आज भारत में चांदी की कीमत 249.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसमें प्रति ग्राम आज 0.10 पैसे की गिरावट आई है और इस हिसाब से 1 किलो की कीमत 100 रुपये कम हुई है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद जैसे तमाम शहरों में आज चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 2,499 रुपये है. वहीं, चेन्नई में कीमत थोड़ी ज्यादा 2,549 रुपये है.

ये भी पढ़ें:

78 दिनों का बोनस: रेलवे यूनियनों की बड़ी मांग, कहा- 18,000 बेसिक पर हो कैलकुलेशन

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment