
राजनेताओं की सैलरी की बात आते ही आमतौर पर भारत के प्रधानमंत्री या अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम दिमाग में आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा प्रधानमंत्री भी है, जिसकी सालाना सैलरी अमेरिकी राष्ट्रपति से करीब 7 गुना ज्यादा होने जा रही है?
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सैलरी में 64 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान हुआ है. 15 अक्टूबर 2026 से उनका सालाना वेतन बढ़कर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी करीब 2.85 मिलियन डॉलर हो जाएगा. भारतीय रुपये में देखें तो करीब 26 करोड़ रुपये से भी ज्यादा. आइए जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले कौन-कौन से नेता और इनमें हमारे देश का नाम है या नहीं.
1.प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, सिंगापुर
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उनकी मौजूदा सालाना सैलरी 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर थी, जिसे अब 64 फीसदी बढ़ाकर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर किया जा रहा है.
वोंग की निजी संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा वैसे तो सार्वजनिक नहीं है. लेकिन कुछ वेबसाइट्स उनकी नेटवर्थ करीब 5 मिलियन डॉलर बताती है.
क्या चीन अकेले निगल लेगा दुनिया का सारा सोना, 22 महीनों से लगातार खरीद रहा गोल्ड
2.चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ली का-चिउ, हांगकांग
हांगकांग के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ली का-चिउ दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले राजनीतिक नेताओं में दूसरे नंबर पर आते हैं. उनका सालाना वेतन करीब 7.19 लाख डॉलर है. यानी उनकी सैलरी भी अमेरिका के राष्ट्रपति से काफी ज्यादा है. हालांकि, जॉन ली की निजी संपत्ति या नेटवर्थ का कोई ऐसा विश्वसनीय और आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, जिसे निश्चित तौर पर बताया जा सके.
3.स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति आते हैं. यहां एक खास बात समझना जरूरी है. स्विट्जरलैंड में राष्ट्रपति का पद बाकी देशों की तरह लंबे समय के लिए नहीं होता. फेडरल काउंसिल के सात सदस्यों में से हर साल एक व्यक्ति राष्ट्रपति की भूमिका निभाता है. इस पद की सालाना सैलरी करीब 6.06 लाख डॉलर है.
स्विट्जरलैंड की राजनीतिक व्यवस्था में ये पद रोटेशन के आधार पर बदलता रहता है, इसलिए इसे किसी एक व्यक्ति की लंबे समय की कमाई के तौर पर नहीं देखना चाहिए.
4.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक सालाना वेतन 4 लाख डॉलर है. हालांकि, सैलरी के मामले में ट्रंप सिंगापुर के प्रधानमंत्री से काफी पीछे हैं, लेकिन नेटवर्थ के मामले में तस्वीर पूरी तरह उलट जाती है.
Forbes के मुताबिक सितंबर 2026 में ट्रंप की रियल-टाइम नेटवर्थ करीब 7 अरब डॉलर है. उनकी संपत्ति में रियल एस्टेट के साथ क्रिप्टो और अन्य कारोबारी निवेश भी शामिल हैं. यानी ट्रंप की सरकारी सैलरी 4 लाख डॉलर है, लेकिन उनकी निजी संपत्ति अरबों डॉलर में है.
30 साल बाद एक दिन में खुले 6 IPO, शेयर बाजार में मची हलचल
5.प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले राजनीतिक नेताओं में शामिल हैं. उनका सालाना वेतन करीब 3.9 से 4 लाख डॉलर के आसपास है. अल्बनीज की नेटवर्थ का कोई ऑफिशियल आंकड़ा नहीं मौजूद है.
भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी है?
अब बात भारत की करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी इन नेताओं के मुकाबले काफी कम है. प्रधानमंत्री को हर महीने करीब 1.66 लाख रुपये का वेतन और अलग-अलग भत्ते मिलते हैं. यानी सालाना आधार पर यह रकम करीब 20 लाख रुपये के आसपास बैठती है.
कूरियर कंपनी से पिता ने वसूले 22500, डायपर की नहीं की थी डिलीवरी
