लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अमेरिका ही इकलौता दोस्त’, जेडी वेंस की कमेंट पर भड़का इजरायल, नेतन्याहू ने भारत का नाम लेकर लगाई फटकार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेल अबीब का यूएस के अलावा कोई और ताकतवर सहयोगी नहीं है. नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को भारत से जबरदस्त समर्थन मिला है. 

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा, ‘हमारे कुछ अन्य मित्र भी हैं, जैसे भारत नाम का एक छोटा सा देश. इसकी आबादी 140 करोड़ है और वहां हमें जबरदस्त समर्थन प्राप्त है.’ इजरायली नेता को गाजा, ईरान और लेबनान के साथ युद्ध की वजह से दुनियाभर में आलोचना का सामना करना पड़ा है.
 
नेतन्याहू ने आगे कहा कि वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस का सम्मान करते हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा मित्र बताया. उन्होंने कहा, ‘लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनकी (वैंस की) कही हर बात से सहमत हूं और मुझे यह बात स्पष्ट करनी होगी.’

नेतन्याहू ने जेडी वेंस को दिया जवाब

इजरायली पीएम की ओर से ये टिप्पणी जेडी वेंस के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने ‘एकमात्र पावरफुल दोस्त’ से पंगा न लेने की चेतावनी दी थी. नेतन्याहू ने दावा किया कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भारत से भारी समर्थन मिल रहा है और उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके देश के कई अन्य सहयोगी भी हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रंप को मार डालो…’, खामेनेई के अंतिम संस्कार में भड़का ईरान समर्थकों का गुस्सा, अमेरिका के खिलाफ लगाए नारे

जो करते हैं विरोध, वही फोन करके डील को कहते हैं: नेतन्याहू

किसी का नाम लिए बिना नेतन्याहू ने कहा कि कई देशों में सोशल मीडिया पर ‘इजरायल विरोधी, यहूदी विरोधी कंटेंट’ रखना फैशन बन गया है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि इन तथाकथित देशों के नेता उन्हें फोन करके समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहते हैं या उनसे पूछते हैं कि हमें अपनी सेना द्वारा किए जाने वाले कुछ कार्यों के बारे में सिखाएं.नेतन्याहू ने कहा, ‘इसलिए रिश्ते उतने वास्तविक नहीं हैं जितने दिखते हैं और हमारे बहुत सारे दोस्त हैं.’

जेडी वेंस ने नेतन्याहू पर क्या कहा था?

जेडी वेंस की उस कमेंट की वजह से इजरायल और अमेरिका के बीच रिश्तों में कुछ कड़वाहट जरूर देखने को मिली है. वेंस ने व्हाइट हाउस में कहा था, ‘अगर मैं इजरायली सरकार की कैबिनेट में होता तो शायद मैं दुनिया में बचे अपने एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी पर हमला नहीं कर रहा होता.’

ये भी पढ़ें- ट्रंप के दबाव में 13 देश! खामेनेई के अंतिम संस्कार से बनाई दूरी, ईरान का दावा- ‘अमेरिका की घटिया चाल’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कराची अग्निकांड में आरोपी 11 साल का नाबालिग, 72 लोगों की गई थी जान, चार्जशीट में हुआ खुलासा

ट्रंप के दबाव में 13 देश! खामेनेई के अंतिम संस्कार से बनाई दूरी, ईरान का दावा- ‘अमेरिका की घटिया चाल’

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश

EXCLUSIVE: पीओके में पाकिस्तान का दमन, 3 हफ्तों से रोकी खाने की सप्लाई, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, भारत में मिलना चाहती है जनता

‘हम एक बार में ही उन्हें खत्म कर सकते हैं’, खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ तो ट्रंप ने दी ईरान को धमकी

‘मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं’, खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप

Leave a Comment