लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चांदी उछली, सोना धड़ाम:सर्राफा बाजार की कीमतों में दिखा उतार-चढ़ाव, दिल्ली में आज कीमती धातुओं के भाव क्या? – Gold Prices Fall, Silver Rises: Delhi Bullion Market Price Sees Price Volatility

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

घरेलू बाजार में मांग कमजोर रहने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र गिरावट दर्ज की गई। सोना 100 रुपये फिसलकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी ने सोने के उलट तेजी का रुख बनाए रखा। लगातार दूसरे सत्र में चांदी के दाम बढ़े और यह 2,300 रुपये उछलकर 2,43,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस कीमत में सभी कर शामिल हैं। मंगलवार को चांदी 2,41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह जानकारी ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन की ओर से दी गई।

सोने की कीमतों पर क्यों बना दबाव?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-सामान्य धातु सौमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिकी महंगाई से जुड़े अहम आंकड़े इस सप्ताह जारी होने वाले हैं। ऐसे में निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिससे सोने की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंताएं फिर बढ़ा दी हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ऊर्जा लागत में तेजी से महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है। गांधी के अनुसार, ऊर्जा की ऊंची कीमतें महंगाई को बढ़ा सकती हैं और ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की उम्मीद को मजबूत कर सकती हैं। इसका असर सोने जैसे बुलियन पर भी पड़ सकता है।

वैश्विक बाजार में सोना-चांदी का क्या हाल रहा?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 43.67 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,399.22 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, चांदी में भी करीब एक प्रतिशत की तेजी आई और इसका भाव 66.25 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि हालिया गिरावट के बाद हाजिर सोने में सुधार देखने को मिला है। बाजार की नजर अब अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट की दीर्घकालिक ऋण पुनर्खरीद योजना से जुड़ी घोषणा पर है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटीज विश्लेषक मानव मोदी के मुताबिक, अब निवेशकों का ध्यान अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़ों पर है। ये आंकड़े महंगाई की स्थिति और सितंबर में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर संबंधी संभावित दिशा को समझने में अहम होंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एससी/एसटी एक्ट केस:अजीत भारती पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, ट्रायल कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका – Ajeet Bharti Approached Delhi High Court Seeking Anticipatory Bail In Sc/st Act Case

बॉक्स ऑफिस:क्या कम होने लगा ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल? ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया; जानें ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन – Mirzapur The Movie Hanuman Ansh And Toxic Box Office Collection On Wednesday

यूपी पीईटी 2026:आ गई तारीख, अगले महीने होगी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, नोट कर लें शेड्यूल – Up Pet 2026 Exam Date Announced: Exam On October 23, 24 And 25, Check Schedule And Shift Timing

राजस्थान निकाय चुनाव में कस्बों ने मारी बाजी:बड़े शहर पिछड़े, 72% से ज्यादा मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल – Rajasthan Local Body Elections Small Towns Outpace Big Cities With Over 72 Percent Voter Turnout

ई20 से आगे बढ़ेगा इथेनॉल मिश्रण:पीएम सलाहकार का बड़ा बयान- फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के जरिए बढ़ेगा ब्लेंडिंग स्तर – Government Plans Ethanol Blending Beyond E20 Through Flex-fuel Vehicles, Says Pm Advisor Tarun Kapoor

बिग बॉस 20:पहले ही टास्क में मचा हंगामा, काजी तौकीर की हरकतों को यूजर्स ने बताया एंटरटेनिंग; पढ़ें ताजा अपडेट – Bigg Boss 20 New Promo Qazi Touqeer Entertain To Contestant And Then He Fight To Complete Movie Task

Leave a Comment