ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन साउथ जोन पर पकड़ मजबूत कर ली है। दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 212 रन बनाए हैं। इस तरह उसे अब तक 584 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। स्टंप्स तक कुमार कुशाग्र 34 और मोहम्मद कौनेन कुरैशी 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रनों की बड़ी बढ़त मिली।