लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अक्षय कुमार ने 5 हजार से अरबों तक का तय किया सफर, जानें बॉलीवुड में क्यों आए थे ?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड के सबसे बड़े और सबसे रईस सुपरस्टार्स में से एक अक्षय कुमार आज 59 साल के हो गए हैं. बीते 35 सालों से हिंदी और भारतीय सिनेमा पर राज कर रहे अक्षय कुमार ने देश-दुनिया में शोहरत कमाई है और वो अरबों की दौलत के मालिक भी हैं. आइए आज अक्षय के बर्थडे पर जानते हैं कि वो बॉलीवुड में क्यों आए थे और आज उनके पास कितने अरब की संपत्ति है?

पंजाब में हुआ जन्म, राजीव है असली नाम

अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर शहर में 9 सितंबर 1967 को हुआ था. बाद में उनका परिवार दिल्ली और फिर मुंबई आ गया था. अक्षय आज अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनका असली नाम राजीव भाटिया है. हालांकि बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया था.

अक्षय कुमार ने 5 हजार से अरबों तक का तय किया सफर, जानें बॉलीवुड में क्यों आए थे ?

ये भी पढ़ें: 20 साल बाद बनेगी अभिषेक-रानी की जोड़ी? ‘किंग’ में काम करने पर आया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड में क्यों आए थे अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार ने हिंदी सिनेमा में आने से पहले कई तरह के छोटे-मोटे काम किए थे. वो शेफ और वेटर भी रहे और वो स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी देते थे. अक्षय ने पहले मॉडलिंग शुरू की थी, इसके बाद वो बॉलीवुड में आए थे. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने अपनी बॉलीवुड में एंट्री को लेकर करियर के शुरुआती दिनों में एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं इंडस्ट्री में सिर्फ पैसे कमाने आया था. एक्टिंग तो मुझे आती ही नहीं थी.’

अक्षय कुमार की टोटल नेटवर्थ

अक्षय जब स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देते थे तो उन्हें सिर्फ 5 हजार रुपये तक मिला करते थे, जबकि आज वो बॉलीवुड के टॉप रईस एक्टर्स में से एक हैं. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी टोटल नेटवर्थ 2500 करोड़ रुपये तक है. अक्षय एक फिल्म के लिए 50 से 120 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.

अक्षय कुमार ने 5 हजार से अरबों तक का तय किया सफर, जानें बॉलीवुड में क्यों आए थे ?

देश-विदेश में फैली अक्षय की प्रॉपर्टी

अक्षय कुमार मुंबई में अपने परिवार के साथ जुहू में जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत 80 करोड़ रुपये है. उनके पास मुंबई में ही अंधेरी, बोरीवली और मुलुंड एरिया में करोड़ों की लग्जरी प्रॉपर्टी है. उन्होंने कमर्शियल और रेजिडेंशियल फ्लैट्स में अच्छा खासा इन्वेस्ट किया है. उनके पास कनाडा में शानदार हॉलिडे होम, दक्षिण अफ्रीका में लग्जरी बंगला, गोवा में सी-फेसिंग बीच विला होने के अलावा मॉरीशस और दुबई में भी प्रॉपर्टी है.

अक्षय कुमार ने 5 हजार से अरबों तक का तय किया सफर, जानें बॉलीवुड में क्यों आए थे ?

ये भी पढ़ें: 10 की उम्र में शुरू किया गाना, 16 की उम्र में भागकर की शादी, किस्से आशा भोसले के



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment