लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज का शब्द:शृंगी और द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता- ओ प्रिय महेश! यह वही देश – Aaj Ka Shabd Shringi Dwarika Prasad Maheshwari Ki Kavita O Priya Mahesh

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- शृंगी, जिसका अर्थ है- हाथी, पेड़, पर्वत। प्रस्तुत है द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता- ओ प्रिय महेश! यह वही देश

जय-जय-जय शंकर प्रलयंकर!


उठ, खोल तीसरा नेत्र विश्व में मचे प्रलय गूँजे हर-हर॥


कर रहा विश्व अपना पोषण


भारत का कर निर्मम शोषण


फिर भी अपनी संस्कृति का वह उद्घोषणा करता है सस्वर॥

सह चुका यातनाएं अनेक


क्या कहूँ एक से प्रबल एक


यह देश; किन्तु रह गई टेक, पौरुष प्रसुप्त अब जागृत कर॥

केवल दिवसों की बात नहीं


केवल मासों की बात नहीं


केवल वर्षों की बात नहीं, बीती शताब्दियाँ-मन्वन्तर॥

चल रहा निरन्तर यही चक्र


क्या है भारत का भाग्य वक्र?


है खड़ा हुआ मुँह फाड़ नक्र-सा विश्व इसे रखने अन्दर॥

ओ प्रिय महेश! यह वही देश


जिसकी गौरव-गाथा हमेशा


गाते रहते देवेश, मस्त झूमा करता था अखिलेश्वर॥

अब कितनी और समाधि शेष!


अन्तिम साँसें ले रहा देश!


है छिन्न-वेष, कंकाल-मात्र अवशेष, एक क्षण-क्षण दुष्कर॥

तू खोल नेत्र, मत कर विलम्ब


तू ही तम का दीपक-स्तम्भ


करसजग हमारी अम्ब, प्रलयका दृश्य उपस्थित हो मिलकर॥

ओ! एक बार सिर हिला आज


बम-बम गा गूँजे शब्द आज


हिल उठे विश्व का क्रूर साज, हों नष्ट ताज गिर-गिर भू पर॥

सर्पों से कह, कर फूत्कार


कर दे विषाक्त यह जग अपार


बन शेषनाग दें हिला धरा, कम्पित हो सृष्टि सकल थर्-थर्॥

कह दे गंगा से ले हिलोर


भर दे दिशि-दिशि में प्रबल रोर


बह उठे विश्व का ओर-छोर, पृथ्वी लहराए बन सागर॥

कह दे हिमांशु से हिम-वर्षण


कर गला विश्व का दे कण-कण


जिससे भीषण जल-प्लावन भी बन जाय एक हिम का पत्थर॥

डमरू-शृंगी का प्रलय-राग


सुन आवें भूत-पिशाच भाग


ओ भूतनाथ! कह रक्त-फाग खेलें जग से भर-भर खप्पर॥

शोभित त्रिपुण्ड में उच्च भाल


कर में त्रिशूल, गल-मुण्ड-माल


सँग ले विशाल-विकराल काल-सम सैन्य-जाल ओ अविनश्वर॥

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली नहीं, गुजरात में होगा 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह:उद्धव ने सरकार पर साधा निशाना; क्या कहा? – Uddhav Criticises Decision To Shift National Film Awards To Gujarat; Raut Calls For Boycott

जम्मू-कश्मीर:उपराज्यपाल मनोज सिन्हा छुट्टी पर, लद्दाख के एलजी विनय कुमार सक्सेना संभालेंगे अतिरिक्त कार्यभार – Jammu And Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha On Leave Vinai Kumar Saxena To Hold Additional Charge

ब्रिटेन:एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी, करीब 300 उड़ानें रद्द; हीथ्रो-गैटविक समेत कई एयरपोर्ट प्रभावित – Uk-airports-many-flight-delays-heathrow-gatwick-air-traffic-control-glitch-updates-in-hindi

आरोपपत्र में अमेरिकी नागरिक पर यूएपीए नहीं:कांग्रेस ने सरकार को घेरा; पूछा- अमेरिका के दबाव में लिया फैसला? – What Is Pro Quo That India Expects For This Quid: Cong On Nia Not Pressing Terror Charges Against Us National

दिल्ली में मुठभेड़:हिमांशु भाऊ गैंग के तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी; प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में थे वांछित – Three Accused From Himanshu Bhau Gang Arrested After An Encounter In Delhi.

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए फुटपाथ पर चढ़ा दी महिंद्रा थार:मां से कहा- ‘थार लेने का यही फायदा है’, भड़के लोग – Up Man Drives Mahindra Thar On Footpath To Skip Traffic; Internet Slams Driver For Lack Of Civic Sense

Leave a Comment