लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मलयेशिया एयरलाइंस:जेद्दा जा रही फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत, चेन्नई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग – Malaysia Airlines Jeddah-bound Flight Diverted To Chennai Airport Due To Technical Issue

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलयेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट को सोमवार को इंजन में तकनीकी खराबी के बाद चेन्नई डायवर्ट किया गया। विमान में 186 लोग सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, चेन्नई एयरपोर्ट पर पूरी इमरजेंसी घोषित की गई और विमान के सुरक्षित उतरने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए।


मलयेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच 156 में इंजन नंबर-2 से जुड़ी तकनीकी समस्या सामने आई थी। इसके बाद विमान का रुख चेन्नई की ओर किया गया। विमान ने चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और बिना किसी परेशानी के रनवे खाली कर दिया गया। लैंडिंग के बाद विमान को टोइंग वाहन की मदद से पार्किंग स्लॉट तक ले जाया गया। यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर ही ठहरने की व्यवस्था की गई है। एयरलाइन और संबंधित तकनीकी टीमें विमान में आई खराबी की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर सभी परिचालन सामान्य हैं। फिलहाल आगे की उड़ान और विमान के संचालन को लेकर तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

क्या दूसरी फ्लाइट भी चेन्नई डायवर्ट की गई?

इसी दौरान तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को भी तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। इस विमान के लिए एयरपोर्ट पर लोकल स्टैंडबाय घोषित किया गया था। जरूरी परिचालन और आपातकालीन एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और अपने इंजन की ताकत से रनवे खाली किया। इस घटना में किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। एयरलाइन की इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम विमान में आई समस्या की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, चेन्नई एयरपोर्ट पर फिलहाल सभी परिचालन सामान्य रूप से जारी हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंडोनेशिया:ज्वालामुखी की राख से सात एयरपोर्ट बंद, 3.41 लाख यात्री हलकान; राहत कार्य पर राष्ट्रपति क्या बोले? – Indonesia Volcanic Ash Airports Close Over 341k Passengers Stranded Prez Subianto On Relief Efforts And Budget

बदायूं में भीषण हादसा:रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, हाईवे पर बिखरे शव – Three Youths Killed In Bike Collision With A Roadways Bus In Budaun

मिर्जापुर:दर्शकों की मोहब्बत देख इमोशनल हुए गुड्डू पंडित, वायरल वीडियो पर कृति खरबंदा ने की ये टिप्पणी – Kriti Kharbanda Praised Ali Fazal For Movie Mirzapur The Movie Says So Proud Of This Boy And His Journey

एक्सप्लेनर:दुश्मन की सेना से चीन के इंसान जैसे रोबोट करेंगे युद्ध, ड्रैगन के खतरनाक इरादे का कैसे हुआ खुलासा? – China Humanoid Robots Army Pla Military Warfare Technology Explainer Behind Enemy Lines

राजनाथ की दुश्मनों को दो टूक:रक्षा मंत्री बोले- शांति हमारी ताकत है कमजोरी नहीं; सेना को खुली छूट और संसाधन – Rajnath Singh Says Indian Armed Forces Have Freedom And Resources To Respond Decisively To Threats

सागर जहरीली शराब कांड:एक और ने तोड़ा दम, आंकड़ा 13 पहुंचा; 22 से 24 मौतों की सच्चाई पर कलेक्टर क्या बोलीं? – Another Person Has Died In The Sagar Toxic Liquor Traged The Death Toll Has Now Reached 13 News In Hindi

Leave a Comment