लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सागर जहरीली शराब कांड:मेथेनॉल की मिलावट का खुलासा, तभी शरीर में फैला तेजी से जहर; गटकने से दम तोड़ते गए लोग – Mp Sagar Liquor Tragedy: Methanol Contamination Revealed, Poison Spread Rapidly Through Bodies

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सागर जिले के बंडा क्षेत्र के गांवों में नकली और जहरीली शराब पीने से मौतों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। करीब 109 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

इस बीच शराब में मेथेनॉल की मिलावट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि अधिक मुनाफा कमाने के लालच में शराब में मेथेनॉल मिलाया गया। लोगों का हाल जानने पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने भी मेथेनॉल मिलावट की बात कही। उन्होंने बताया कि मेथेनॉल मिलाने से शराब की एक पेटी, जिसकी कीमत करीब 2200 रुपये होती है, उसकी लागत करीब 700 रुपये रह जाती है। ज्यादा मुनाफे के लालच में ऐसी शराब खरीदकर बेची गई।

शरीर में जाकर जहरीला बनता है मेथेनॉल


मेथेनॉल का इस्तेमाल आमतौर पर औद्योगिक कार्यों में किया जाता है। इसका उपयोग सॉल्वेंट, ईंधन और कुछ रसायनों के निर्माण में होता है। शराब में मेथेनॉल की मिलावट बेहद खतरनाक हो सकती है। इसे पीने के बाद व्यक्ति की तबीयत तेजी से बिगड़ सकती है और गंभीर स्थिति में मौत भी हो सकती है।

पढे़ं: दिल्ली पीजी हादसे में एमपी के छात्र की मौत: कटनी से पढ़ने गया था अक्षत, इमारत हादसे ने छीन ली जिंदगी; कोहराम

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिसिन एवं पल्मोनरी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ जैन के अनुसार, मेथेनॉल शरीर में जाने के बाद फॉर्मेलडिहाइड और फिर फॉर्मिक एसिड में परिवर्तित होता है। ये पदार्थ शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। इससे आंखों, दिमाग और अन्य अंगों पर गंभीर असर पड़ सकता है। कुछ मामलों में सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है और व्यक्ति की सांसें उखड़ सकती हैं।

कई गांवों में जहरीली शराब पहुंचाने का आरोप


सागर जिले के बंडा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक गांवों में जहरीली शराब पहुंचाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि शराब ठेकेदारों, ढाबा संचालकों और गांवों में अवैध शराब बेचने वाले लोगों के नेटवर्क के जरिए मेथेनॉल मिली शराब की बिक्री की गई। इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं। कई परिवार इस त्रासदी से प्रभावित हुए हैं।

घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में स्वास्थ्य अमले की तैनाती बढ़ा दी है। 18 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं। संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि समय रहते जहरीली शराब के प्रभाव का पता लगाया जा सके और उपचार शुरू किया जा सके।

लाइसेंसी ठेकेदार भी आरोपी बनाए गए


पुलिस जहरीली शराब के नेटवर्क और इसकी सप्लाई से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा और यशवंत ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। जांच के दौरान शराब की सप्लाई, मेथेनॉल की खरीद और इसे मिलाने से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Iphone 18 Pro Launch:ai के दम पर कितना स्मार्ट होगा नया Iphone, Siri से कैमरा तक क्या बदलेगा? – Iphone 18 Pro Ai Features: How Siri, Ai Camera, A20 Pro Could Transform Your Smartphone Experience

सीजेपी के बहाने जेन जी पर नजर:यूपी में पार्टियों ने बदली रणनीति; सपा ने बनाया नया प्लान, बसपा को हाईजैक का डर – Focus On Gen Z Parties In Up Shift Strategies To Engage Youth Sp Devises New Plan While Bsp Fears Hijack

शादाब ने क्यों की ये शरारत?:दूल्हे ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता हैं बड़ी मांस फैक्टरी के मालिक; देखें वीडियो – Groom Fires Multiple Rounds In Air At Wedding In Bulandshahr

जंतर-मंतर हिंसा:’सिर फोड़ने’ के दावे वाले स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक हिरासत – Swatantra Bhardwaj Sent To 14 Day Judicial Custody In Assault Case

दलीप ट्रॉफी फाइनल:तिहरा शतक नहीं लगा सके ईशान किशन, ईस्ट जोन ने बनाया विशाल स्कोर; कुशाग्र ने जड़ा शतक – Duleep Trophy Final Day 2 Highlights: East Zone Vs South Zone Match Report Scorecard Ishan Kishan

सीजी:दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र युवराज सोनी की मौत, परिजनों में पसरा मातम – Durg Student Yuvraj Soni Dies In Delhi’s Satya Niketan Building Collapse; Grief Grips His Family

Leave a Comment