लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जन्माष्टमी 2026:मथुरा में आधी रात को जन्मे कृष्ण कन्हाई, देशभर में छा गया उल्लास, घर-घर गूंज उठे बधाई गीत – Janmashtami 2026 Kanha Was Born At Shri Krishna Janmabhoomi In Mathura

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि नजारा बिल्कुल द्वापर सरीखा ही था। दिन में खूब बदरा बरसे और रात को भी काली घटाएं छाईं थीं। हर पल जोर जोर से बरसने को आतुर। आसमान में बिजली भी खूब चमकी। जैसे ही घड़ी की सुइयों ने शुक्रवार को रात के 12 बजाए, संपूर्ण ब्रजमंडल नंद घर आनंद भए, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अलौकिक आभा, अपार जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की थाप और घंटे-घड़ियालों की गूंज के बीच भगवान श्रीकृष्ण का घर-घर और मंदिरों में जन्म हुआ। लाखों श्रद्धालु इसके साक्षी बने।

 




Janmashtami 2026 Kanha was born at Shri Krishna Janmabhoomi in mathura

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कान्हा के जन्म के बाद की गई आरती।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मुख्य आयोजन श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुआ। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा था। घड़ी में जैसे ही 11 बजे तत्काल नवगृह स्थापना के साथ पूजन शुरू हो गया। 11.55 बजे तक कमल पुष्प एवं तुलसीदल से सहस्त्रार्चन हुआ। 11.59 बजते ही भागवत भवन स्थित युगल सरकार के पट बंद हो गए। 

 


Janmashtami 2026 Kanha was born at Shri Krishna Janmabhoomi in mathura

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इस एक मिनट के पल में श्रद्धालुओं को लगा मानो घंटों बीत रहे हों। ठीक 12 बजे लीलाधर के चलित श्रीविग्रह को भागवत भवन लाया गया। यहां रजत कमल पुष्प में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के ट्रस्टी अनुराग डालमिया, सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने सोने-चांदी से निर्मित 100 किग्रा की कामधेनु गाय की मूर्ति में गंगाजल सहित पंचामृत भरकर लल्ला का अभिषेक किया। 

 


Janmashtami 2026 Kanha was born at Shri Krishna Janmabhoomi in mathura

जन्मोत्सव पर लाला को लेकर भागवत भवन पहुचीं महिलाएं।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इस दौरान जन्मस्थान पर ढोल-नगाड़े और घंटे-घड़ियाल गूंजते रहे। झांझ-मजीरे, मृदंग और शंख की मंगलध्वनि के बीच कान्हा के बधाई गीत गुंजायमान हो उठे। दर्शन का दौर 1:30 बजे तक चलता रहा।

 


Janmashtami 2026 Kanha was born at Shri Krishna Janmabhoomi in mathura

कान्हा के दर्शन करने उमड़ी भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


गर्भगृह से अभिषेक की लाइव स्ट्रीमिंग

श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित मूल श्रीगर्भगृह (कारागार) से अभिषेक व पूजा-अर्चना की लाइव स्ट्रीमिंग कराई गई। गर्भगृह में श्रीकृष्ण बाल-गोपाल रूप में विराजते हैं। अब तक केवल भागवत भवन से ही लाइव प्रसारण होता रहा है, शुक्रवार मध्यरात्रि करोड़ों श्रद्धालुओं ने घर बैठे टीवी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखा। इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा अत्याधुनिक कैमरे लगाकर डिजिटल प्रसारण की व्यवस्था की गई।

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिस वर्ल्ड 2026:भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल, थाईलैंड की सुंदरी विजेता को पहनाएगी ताज – Miss World 2026 Finale Nikita Porwal Representing India In International Pageant May Win Competition

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट:पहली बार आईएईए ने माना नियमों का पालन नहीं हुआ, क्या लगेगा प्रतिबंध? – Iaea Finds Iran In Noncompliance After 20 Years, Un Security Council Referral Proposed

सऊदी अरब को अमेरिका की सौगात:पांच अरब डॉलर के हथियार सौदे को मंजूरी; Jdam किट-बमों से खाड़ी में बढ़ेगी ताकत? – Us Approves Potential $5 Billion Arms Sale To Saudi Arabia Including Jdam Kits And Bombs

खौफ के नौ सेकंड:जब हवा में गोते खाने लगा विमान, छत से टकराने लगे यात्री; फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे की रिपोर्ट – Aaib Report On Air India’s Phuket-delhi Flight Of August 4

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 भारत में लॉन्च:मिला बड़ा इंजन और एडवांस्ड ट्रिपर नेविगेशन, जानें कीमत और डिटेल्स – Royal Enfield Himalayan 440 Adventure Bike Launched In India Check Price Features Engine Specs

देशभर में छुआछूत के 891 मुकदमे लंबित:आधे यूपी में…उत्तराखंड में कोई केस नहीं; क्या सजा का इंतजार खत्म होगा? – Untouchability Cases Pending India 891 Cases Half In Uttar Pradesh No Case In Uttarakhand Verdict Delay

Leave a Comment