
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने 4 सितंबर को देश के युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बना लिया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी, जिसका जॉर्जिया मेलोनी ने रिप्लाई किया है. उन्होंने कहा, ‘डियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके बधाई संदेश और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद. आज इटली और भारत के बीच रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं.’
पीएम मोदी के पोस्ट पर मेलोनी का रिप्लाई
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के पोस्ट पर रिप्लाई किया, ‘हमारी पिछली मुलाकात के दौरान हमने जो स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप शुरू की थी, वह इस रिश्ते की अहमियत को दर्शाती है. मुझे यकीन है कि इटली और भारत मिलकर हमारे महाद्वीपों के बीच के रिश्ते को और मजबूत करते रहेंगे और ‘इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर को विकसित करने के लिए भी साथ मिलकर काम करेंगे.’
Grazie, caro @narendramodi, per le tue parole e per la tua amicizia.
Il rapporto tra Italia e India è oggi più forte che mai 🇮🇹🇮🇳Il Partenariato Strategico Speciale che abbiamo lanciato durante il nostro ultimo incontro è il riconoscimento dell’importanza di questo legame e… https://t.co/7xQgo7RbvH
यह भी पढ़ेंराजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, आज कौन जीतेगा? जानें RR और CSK में किसका पलड़ा भारी— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 4, 2026
पीएम मोदी ने मोलोनी को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए बेहतर और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए सहयोग जारी रखने की बात भी कही. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाली प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के विश्वास और भरोसे को दर्शाती है.’
जॉर्जिया मेलोनी ने रचा इतिहास
जॉर्जिया मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था. उनकी सरकार अब तक 1,413 दिन पूरे कर चुकी है. इस उपलब्धि पर मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर खुशी जताई और इसे जिम्मेदारी की भावना के साथ स्वीकार किया. उन्होंने लिखा, ‘आज हमारी सरकार इटालियन गणराज्य के इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है.’ मेलोनी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उनकी सरकार ने रोजगार बढ़ाने, बेरोजगारी कम करने, परिवारों और कारोबारों को समर्थन देने, सुरक्षा मजबूत करने, सरकारी वित्त को जिम्मेदारी से संभालने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इटली की साख और प्रभाव को बढ़ाने के लिए काम किया है.
मेलोनी का राजनीतिक करियर
मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. 22 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला ने रोम स्थित क्विरिनाले पैलेस में मेलोनी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. वह इटली के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं. मेलोनी ने 15 साल की उम्र में एक छात्रा और युवा आंदोलन की सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा था। 21 साल की उम्र में वह रोम प्रांत की पार्षद चुनी गईं और 27 साल की उम्र में ‘एजियोन जियोवानी’ पार्टी के युवा संगठन ‘एलेन्जा नाजियोनाले’ की नेता बनीं.

