लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पटना:कृष्ण बनकर सजा था पांच साल का आर्यन, माला का मोती गले में फंसा और चली गई जान – Child Dies After Swallowing Pearl Necklace On Krishna Janmashtami Rohtas Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रोहतास जिले में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप धारण करना एक पांच वर्षीय मासूम को भारी पड़ गया। गले में पहनी मोतियों की माला का एक मोती सांस की नली में फंसने से बच्चे की मौत हो गई। घटना कोचस प्रखंड क्षेत्र के भागीरथा गांव की बताई जा रही है। मृत बच्चे की पहचान भागीरथा गांव निवासी विमलेश यादव के पांच वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है।

कृष्ण के बाल स्वरूप में था मासूम


जानकारी के अनुसार, जन्माष्टमी के अवसर पर आर्यन के माता-पिता ने उसे उत्साह के साथ भगवान कृष्ण की पोशाक पहनाई थी। हाथ में बांसुरी, माथे पर मोरपंख और गले में मोतियों की माला पहने आर्यन कृष्ण के बाल स्वरूप में बेहद मासूम लग रहा था। बताया जाता है कि आर्यन ने गले में पहनी मोतियों की माला को दांत से खींचकर एक मोती मुंह में रख लिया था। खेलते समय मोती उसके गले में चला गया और अंदर फंस गया। इससे उसकी सांस लेने में परेशानी होने लगी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत


बच्चे को जमीन पर गिरा देखकर परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- बिहार: चकाई ट्रक लूटकांड का बड़ा खुलासा: चालक समेत सात गिरफ्तार, 22 टन चावल बरामद; जानें कैसे हुई पड़ताल?

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं


पांच वर्षीय आर्यन की मौत के बाद भागीरथा गांव में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मृत बच्चे के पिता विमलेश यादव साधारण परिवार से आते हैं और मशरूम की खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूएस ओपन में हाईवोल्टेज ड्रामा:गांजे की गंध से परेशान हुईं टेनिस स्टार सबालेंका, रोका खेल; सामने आया वीडियो – Us Open Drama: Aryna Sabalenka Stops Match After Complaining About Strong Marijuana Smell

स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट:नाबालिग मामले में दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, एससी/एसटी एक्ट भी लगा – Pocso Act Invoked Against Swatantra Bhardwaj Delhi Police Takes Strict Action In Case Involving Minor

150 बीघा जमीन नदी में समाई:अब गांव की आबादी की ओर बढ़ी रामगंगा और बहगुल, खड़ी फसल जानवरों को खिलाने की मजबूरी – 150 Bighas Of Land Submerged In River Flood Threat Rises In Shahjahanpur

मिर्जापुर द मूवी:सीरीज से कितनी अलग है फिल्म? किरदारों में हुआ बदलाव; इन नए कलाकार की भी हुई एंट्री – Mirzapur The Movie These Characters Have Changed And A New Cast Has Also Been Added

ब्रिक्स से पहले दिल्ली पानी-पानी:आईजीआई के आसपास डूबे रास्ते, अंडरपास में फंसी बस; एजेंसियों में तालमेल नदारद – Flooding Igi Airport After Heavy Rain Reveals Coordination Gaps Ahead Of Brics Summit

पन्ना में बाढ़ से बिगड़े हालात:पुल से चार फीट ऊपर बह रही नदी; थाना-अस्पताल में चलानी पड़ी नाव – Flood Fury In Panna’s Amanganj: Midhasan River Overflows, Police Station & Hospital Submerged

Leave a Comment