लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जब बल्ले से लिखी गई यादगार कहानी!:रजत पाटीदार ने चुनीं टॉप-पांच आइकॉनिक पारियां, लिस्ट में कोहली-वैभव और रैना – Rcb Captain Rajat Patidar Picks His Top 5 Iconic Batting Innings, Includes Kohli, Vaibhav And Raina

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

क्रिकेट में कुछ पारियां सिर्फ स्कोरकार्ड का हिस्सा बनकर नहीं रह जातीं, बल्कि खिलाड़ी के करियर की पहचान बन जाती हैं। रजत पाटीदार ने भी अपने बल्ले से ऐसी कई यादगार पारियां खेली हैं, जिन्होंने अलग-अलग मौकों पर उनकी काबिलियत और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता दिखाई। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के कप्तान ने उनके पसंद की भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गईं ऑलटाइम पांच आइकॉनिक बल्लेबाजी पारियां चुनी हैं।

इनमें कुछ तो एक मैच में खेली गई पारी है और कुछ एक सीरीज में खेली गई पारियां या फिर किसी बल्लेबाज की दो धांसू पारियां हैं। दरअसल, रजत ने बताया कि सीरीज में सभी पारियां इतनी शानदार थीं कि कोई एक नहीं चुन सकते। रजत ने स्पोर्ट्स मीडिया चैनल स्पोर्ट्स लॉन्चपैड से बातचीत के दौरान पारियों का चयन किया। खास बात यह है कि उनकी पसंद में विराट कोहली, वैभव सूर्यवंशी और सुरेश रैना जैसे बड़े नामों से जुड़ी पारियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं…




RCB Captain Rajat Patidar Picks His Top 5 Iconic Batting Innings, Includes Kohli, Vaibhav and Raina

रजत पाटीदार की पांच पसंदीदा पारियां
– फोटो : ANI/PTI/BCCI


5. वैभव सूर्यवंशी के दो आईपीएल शतक

रजत ने पांचवें नंबर पर वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल में लगाए गए दो शतकों को रखा। वैभव ने आईपीएल करियर का पहला शतक 2025 में लगाया था। वहीं, दूसरा शतक आईपीएल 2026 में लगाया। 2025 में राजस्थान से खेलने वाले वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंद में सात चौके और 11 छक्के की मदद से 101 रन बनाए थे। उन्होंने तब क्रिस गेल के बाद आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था। वैभव ने 35 गेंद में शतक जड़ा था और सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने वाले भारतीय बने थे। वहीं, 2026 में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद में शतक लगाया था। तब उन्होंने 37 गेंद में पांच चौके और 12 छक्कों की मदद से 103 रन की पारी खेली थी। रजत की नजर में ये दोनों पारियां क्लासिक थीं। 


RCB Captain Rajat Patidar Picks His Top 5 Iconic Batting Innings, Includes Kohli, Vaibhav and Raina

रजत पाटीदार की पांच पसंदीदा पारियां
– फोटो : ANI/PTI/BCCI


4. रैना की 87 रन की तूफानी पारी

रजत ने चौथे नंबर पर सुरेश रैना की आईपीएल में खेली गई 87 रन की तूफानी पारी को रखा। दरअसल, रैना की यह पारी 2014 में आई थी। तब चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे मिस्टर आईपीएल रैना ने पंजाब किंग्स के सभी गेंदबाजों को जमकर धोया था। यह दूसरा क्वालिफायर मैच था और पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वीरेंद्र सहवाग के 58 गेंदों में 12 चौके और आठ छक्के की मदद से 122 रन की बदौलत छह विकेट पर 226 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके एक रन पर एक विकेट गंवा दिया था। फिर मुंबई के वानखेड़े में रैना का तूफान आया था। रैना ने महज 25 गेंद में 12 चौके और छह छक्कों की मदद से 87 रन की पारी खेली थी। ऐसा लगा था कि वह अपने दम पर ही सीएसके को मैच जिता देंगे, लेकिन वह रन आउट हो गए थे और सीएसके यह मैच 24 रन से हार गई थी।


RCB Captain Rajat Patidar Picks His Top 5 Iconic Batting Innings, Includes Kohli, Vaibhav and Raina

रजत पाटीदार की पांच पसंदीदा पारियां
– फोटो : ANI


3. BGT 2014-15  में कोहली के 692 रन

रजत ने अपनी लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोहली के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2014-15 में प्रदर्शन को रखा है। कोहली ने उस सीरीज में पहली बार टेस्ट कप्तानी संभाली थी और गजब की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट की आठ पारियों मं 86.50 की औसत से 692 रन बनाए थे। इनमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल थे। कोहली ने उस सीरीज में 169 रन, 147 रन, 141 रन और 115 रन की चार शतकीय पारियां खेली थीं। हालांकि, यह सीरीज टीम इंडिया 0-2 से हार गई थी, लेकिन कोहली ने साबित किया था कि क्यों उन्हें आने वाले समय का महान बल्लेबाज कहा जाता है। कोहली के दम पर ही भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी दो टेस्ट ड्ऱॉ कराए थे।


RCB Captain Rajat Patidar Picks His Top 5 Iconic Batting Innings, Includes Kohli, Vaibhav and Raina

रजत पाटीदार की पांच पसंदीदा पारियां
– फोटो : ANI/PTI/BCCI


2. पाकिस्तान के खिलाफ कोहली के नाबाद 82 रन

रजत पाटीदार ने दूसरे नंबर पर कोहली के 2022 टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए नाबाद 82 रन की पारी को रखा है। तब भारत और पाकिस्तान की टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में सुपर-12 के मैच में भिड़ी थीं। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीता था। कोहली ने 53 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन की नाबाद पारी खेली थी। भारत को आखिरी तीन ओवर में 48 रन की जरूरत थी। इसके बाद कोहली ने रौद्र रूप अपनाया और ताबड़तोड़ चौके-छक्के बरसाए थे। इनमें हारिस रऊफ की शॉर्ट गेंद पर सामने का छक्का भी शामिल है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mirzapur The Movie Impacts Hanuman Ansh Earnings Toxic Suffers Know Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

उत्तराखंड:जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी – Uttarakhand Waqf Board To Soon Implement A New Nikah Nama Know New Rules

मौतों का आंकड़ा 1,295 पहुंचा:बाढ़ के बाद सैकड़ों बच्चे लापता, अब कैसा है नेपाल का हाल? – Nepal Flood Death Toll 1295 Tunnel Rescue After 9 Days Updates

‘कश्मीर हमारा अभिन्न अंग’:बर्मिंघम मेयर को विदेश मंत्रालय की दो टूक; बताया नेपाल में अभ भी कितने भारतीय लापता – Kashmir Integral Part Of India Mea Blunt Message To Birmingham Mayor Reveals How Many Indians Missing In Nepal

एसएनएपी घोटाला:अमेरिका का मोस्ट वांटेड भगोड़ा मंजीत जालंधर में गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी कर आया था भारत – Manjit Singh Bedi, A Most-wanted Fugitive In The Us Snap Scam, Arrested In Jalandhar

बड़ा एलान:बंगाल में शूटिंग करने पर मिलेगी इतने प्रतिशत सब्सिडी, मिथुन चक्रवर्ती ने की घोषणा – Mithun Chakraborty Announces 30 Percent Subsidy To Boost Film Shoots In West Bengal

Leave a Comment