लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LSG vs DC 1st Innings: पहले मैच में घर पर ही पस्त हुई लखनऊ, दिल्ली के सामने 141 रन पर ऑलआउट; एंगिडी-नटराजन चमके

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 LSG vs DC 1st Innings Report: आईपीएल 2026 के पांचवें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें मैदान पर हैं. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ पहले बैटिंग करते हुए 18.4 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हुई. टीम के लिए अब्दुल समद ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन स्कोर किए. दिल्ली के लिए लुंगी एंगिडी और टी नटराजन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किए. 

लखनऊ को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. टीम ने पहला विकेट सिर्फ 19 रन के स्कोर पर गंवा दिया था. इस दौरान टीम ने 3 ओवर खेल लिए थे. इसके आगे बढ़ते हुए लखनऊ ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बोर्ड पर लगा लिए थे. टीम ने पावरप्ले के अगले ही ओवर में तीसरा विकेट गंवा दिया था. इस तरह लगातार विकेट गंवाना लखनऊ के लिए बड़ी मुश्किल बना. 

लखनऊ की पारी का हाल 

लखनऊ के लिए ओपनिंग पर उतरने वाले मिचेल मार्श सबसे बड़ा स्कोर करने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. मार्श ने 28 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 35 रन स्कोर किए. टीम के लिए मैदान पर उतरे 11 बल्लेबाजों में 6 तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. किसी भी बल्लेबाज का क्रीज पर ज्यादा देर न टिक पाना लखनऊ के लिए मुसीबत बना और टीम 150 रन का टोटल भी पार नहीं कर सकी. 

दिल्ली की शानदार गेंदबाजी 

टीम के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाने वाले लुंगी एंगिडी और टी नटराजन ने क्रमश: 3.4 ओवर में 27 रन और 4 ओवर में 29 रन खर्चे. इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप ने 4 ओवर में 31 रन खर्चे. बाकी कप्तान अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपनी झोली में डाला. अक्षर ने 3 ओवर में 17 रन दिए. दिल्ली के किसी भी गेंदबाज ने 8 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च नहीं किए.

 

यह भी पढे़ं: LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment