लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Remo Dsouza Birthday: ‘घर मोरे परदेसिया’ से ‘दीवानी मस्तानी’ तक, रेमो डिसूजा ने इन ब्लॉकबस्टर गानों को किया है कोरियोग्राफ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गाने कोरियोग्राफ किए हैं. वो बड़े-बड़े सितारों को अपनी उंगलियों पर नचाने में माहिर हैं. रेमो 2 अप्रैल को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं. आइए इस मौके पर रेमो के कोरियोग्राफ किए हुए बेहतरीन गानों पर नजर डालते हैं.

घर मोरे परदेसिया
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कलंक’ के लोकप्रिय गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ को काफी पसंद किया गया था. इस गाने में रेमो ने आलिया को क्लासिकल डांस करते हुए पेश किया. इस गाने को श्रेया घोषाल और वैशाली म्हाडे ने गाया है. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे हैं.

‘दीवानी मस्तानी’
इस लिस्ट में दूसरा गाना संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का ‘दीवानी मस्तानी’ है, जिसमें दीपिका पादुकोण ने जबरदस्त डांस किया था. इस गाने को श्रेया घोषाल और गणेश चंदनशिवे ने मिलकर गाया है.

पिंगा
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के इस गाने में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की दिलचस्प जुगलबंदी देखने को मिली थी. इस गाने को भी रेमो ने ही कोरियोग्राफ किया है. गाने का सेट भी लोगों को खूब पसंद आया था. इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है और खुद भंसाली ने कंपोज किया है.

बलम पिचकारी
फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का यह गाना दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है. फैंस को इस गाने पर झुमाने वाले भी रेमो ही हैं. गाने में आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन भी होली की मस्ती में डूबे नजर आते हैं. इस गाने को विशाल ददलानी और शलमली खोलगड़े ने गाया है.

‘सुन साथिया’
‘सुन साथिया’ फिल्म ‘ABCD 2’ का गाना है. इस फिल्म का निर्देशन खुद रेमो ने किया है. ‘सुन साथिया’ को प्रिया सरैया और दिव्या कुमार ने गाया है. इस गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलती है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे,’ जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment