लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अंबानी के एंटीलिया से भी महंगा है भारत के इस बिजनेसमैन का घर, कितने हजार करोड़ है कीमत?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई में कई आलीशान घर हैं, लेकिन कुछ की कीमत इतनी ज्यादा है कि उनके बारे में जानकर हैरानी होती है. ऐसा ही एक घर है रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया का जेके हाउस. मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर बनी ये करीब 30 मंजिला रिहायशी इमारत अपनी कीमत और शानदार सर्विस के लिए जानी जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर की अनुमानित कीमत करीब 6,000 करोड़ रुपये है.

गौतम सिंघानिया के जेके हाउस की तुलना अक्सर मुकेश अंबानी के मशहूर घर एंटीलिया से की जाती है. एंटीलिया की अनुमानित कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है. वहीं जेके हाउस की कीमत करीब 6,000 करोड़ रुपये बताई जाती है. यानी अनुमानित कीमत के हिसाब से सिंघानिया का घर एंटीलिया से करीब 1,000 करोड़ रुपये ज्यादा महंगा है.

यह भी पढ़े: देश की सुरक्षा में बड़ी चूक, बारूद बनाने वाले केमिकल की ऑनलाइन बिक्री, कड़े नियम तय

घर में ही नेचर का एहसास

जेके हाउस की खासियत सिर्फ इसकी कीमत नहीं है. करीब 145 मीटर ऊंची इस इमारत में आलीशान प्राइवेट जगहें बनाई गई हैं. इसकी ऊपरी मंजिलों पर बगीचे और हरियाली भी होने की बात कही जाती है. इसका मकसद इतनी ऊंची इमारत में भी घर के अंदर नेचर का एहसास बनाए रखना है. 30 मंजिल की ये इमारत मुंबई की खास रिहायशी इमारतों में शामिल है.

गाड़ियों का शानदार कलेक्शन

गौतम सिंघानिया को महंगी गाड़ियों का भी शौक बताया जाता है. उनके कार कलेक्शन में लैंबॉर्गिनी गैलार्डो एलपी570 सुपरलेगेरा, लोटस एलिस कन्वर्टिबल, निसान स्काईलाइन जीटीआर, फेरारी 458 इटालिया और ऑडी क्यू7 जैसे मॉडल शामिल होने की बात कही जाती है. इससे उनके लग्जरी लाइफस्टाइल का अंदाजा लगाया जा सकता है.

मुंबई का बेहद खास इलाका

अल्टामाउंट रोड मुंबई के सबसे महंगे और जाने माने इलाकों में से एक है. इसी इलाके में स्थित जेके हाउस अपनी ऊंचाई, बड़ी कीमत, निजी सुविधाओं और शानदार लोकेशन की वजह से लंबे समय से चर्चा में रहा है. इसकी करीब 6,000 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत इसे भारत के सबसे महंगे निजी घरों में शामिल करती है.

यह भी पढ़े:अमूल-मदर डेयरी के गढ़ में सेंध! 10 रुपए में Ice Cream बेचेंगे अंबानी, बॉम्बे क्रीमरी है नाम

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment