How to Remove Rust from Iron Windows: लोहे की खिड़कियां मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली होती हैं, लेकिन बारिश और नमी के कारण इन पर धीरे-धीरे जंग लगने लगती है. शुरुआत में जंग के छोटे-छोटे निशान नजर आते हैं, लेकिन समय पर सफाई न की जाए तो यह परत मोटी और जिद्दी हो सकती है.
ऐसी खिड़की देखने में भी पुरानी लगती है और लंबे समय तक जंग लगी रहने से लोहे को नुकसान भी पहुंच सकता है. अगर आपकी खिड़की पर भी जंग जम गई है, तो इसे हटाने के लिए कुछ आसान घरेलू तरीके आजमा सकती हैं.
सफेद सिरका आएगा काम
जंग हटाने के लिए सफेद सिरका एक आसान घरेलू विकल्प हो सकता है. जंग वाली जगह पर थोड़ा-सा सफेद सिरका लगाएं और करीब 30 मिनट से 1 घंटे (How to Remove Rust from Iron Windows) तक छोड़ दें. इसके बाद पुराने टूथब्रश या सख्त ब्रश से जंग वाली जगह को रगड़ें. ज्यादा जंग होने पर इस प्रक्रिया को दोबारा किया जा सकता है. आखिर में साफ कपड़े से सतह पोंछकर उसे अच्छी तरह सुखा लें.
नींबू और नमक से हटाएं जंग
अगर जंग बहुत ज्यादा मोटी नहीं है, तो नींबू और नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. जंग वाली जगह पर थोड़ा नमक डालें और उसके ऊपर नींबू का रस लगाएं. कुछ देर इसे लगा रहने दें. इसके बाद ब्रश या स्क्रबर से धीरे-धीरे रगड़ें. सफाई के बाद सतह को गीले कपड़े से पोंछें और फिर सूखे कपड़े से अच्छी तरह सुखा दें.

बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं (How to Remove Rust from Iron Windows)
बेकिंग सोडा को थोड़े पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इसे जंग वाले हिस्से पर अच्छी तरह लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद पुराने ब्रश से रगड़कर जंग की परत हटाएं.
जिद्दी जंग पर सैंडपेपर का करें इस्तेमाल
अगर जंग की परत काफी मोटी है और घरेलू चीजों से आसानी से नहीं निकल रही, तो सैंडपेपर (How to Remove Rust from Iron Windows) मददगार हो सकता है. जंग वाली सतह को धीरे-धीरे सैंडपेपर से रगड़ें, ताकि ऊपर की परत निकलने लगे. सफाई के बाद निकलने वाली धूल को कपड़े से साफ कर दें.
सफाई के बाद ये काम जरूर करें
जंग हटाने के बाद खिड़की को खुला छोड़कर पूरी तरह सूखने दें. इसके बाद लोहे पर मेटल प्राइमर और अच्छी क्वालिटी का पेंट लगाया जा सकता है. इससे सतह पर नमी का सीधा असर कम करने में मदद मिलती है और दोबारा जंग लगने की संभावना भी घट सकती है.
यह भी पढ़ें: गुड़हल के पौधे में लग गए हैं सफेद चिपचिपे कीड़े? ऐसे पाएं तुरंत छुटकारा
The post लोहे की खिड़की पर जम गई है जिद्दी जंग? इन आसान तरीकों से करें साफ appeared first on Prabhat Khabar.


