लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अपनी नन्हीं परी को दें दुनिया से अलग पहचान, यहां देखें 30 बेहद खूबसूरत और अनोखे नाम उनके सुंदर अर्थ के साथ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Rare Baby Girl Names: घर में बेटी का जन्म होना बिल्कुल ही एक वरदान की तरह लगता है. उसकी छोटी सी मुस्कान और हल्की सी आवाज सुनकर आपके पूरे दिन की थकावट ऐसे गायब हो जाती है कि मानों आप कभी थके हुए थे ही नहीं. परिवार का हर एक सदस्य इस नन्हीं सी जान के पीछे लग जाता है ताकि इसे कोई भी परेशानी से गुजरना न पड़े. जब यह बच्ची पहली बार घर पर कदम रखती है तो यह सिर्फ अपने साथ खुशियां और समृद्धि लेकर नहीं, बल्कि कई तरह की जिम्मेदारियां भी लेकर आती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक सबसे बड़ी जिम्मेदारी है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज के समय में हर माता-पिता की यही चाहत होती है कि उनकी बेटी का नाम सबसे अलग, सबसे नया और सबसे ज्यादा स्पेशल हो. आज के समय में जब आप इंटरनेट पर बच्चों का नाम तलाशते हैं तो आपको इसमें कोई कमी दिखती नहीं है, लेकिन परेशानी सबसे बड़ी यही रहती है कि इनमें से ज्यादातर नाम बहुत ही पुराने हो चुके हैं या फिर कॉमन.

अगर आप अपनी बेटी के लिए ऐसे नाम खोज रहे हैं जो सच में रेयर यानी बहुत कम सुनने को मिलते हों, जिन्हें बोलना आसान हो और जिनका मतलब भी बहुत प्यारा हो, तो यह आर्टिकल आपकी पूरी मदद करेगा. यहां 30 ऐसे यूनिक और नए नामों की लिस्ट दी गई है, जिन्हें पढ़कर आपको अपनी बेटी के लिए एक बेहतरीन नाम जरूर मिल जाएगा. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके सुंदर अर्थ.

rare baby girl names
rare baby girl names

आपकी बेटी के लिए बहुत कम सुने जाने वाले रेयर नाम

  • इधित्री: इस नाम का अर्थ होता है कोई जिसकी सब तारीफ करें या अच्छे विचारों वाली.
  • अयाती: इस नाम का अर्थ होता है रानी जैसी चमक या समाज में इज्जत.
  • तक्षवी: यह देवी लक्ष्मी का एक बहुत ही नया और खास नाम है.
  • यास्विका: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो जिंदगी में हमेशा कामयाबी और नाम कमाए.
  • वृत्तिका: इस नाम का अर्थ होता है सफलता, अच्छे विचार या हमारी धरती.
  • निर्वानिका: इस नाम का अर्थ होता है मन की शांति और सुकून से जुड़ी हुई.
  • एधान्या: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो हमेशा लाइफ में आगे बढ़े और तरक्की करे.
  • ओहासा: इस नाम का अर्थ होता है चेहरे की हंसी और खुशी.
  • अद्रिका: इस नाम का अर्थ होता है पहाड़ की तरह मजबूत और हिम्मत वाली.
  • ताराशी: इस नाम का अर्थ होता है तारों जैसी चमक और कामयाबी.
  • वागिश्री: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान की देवी, यानी सरस्वती माता.
  • धन्वी: इस नाम का अर्थ होता है पैसों और खुशियों से भरी हुई यानी देवी लक्ष्मी.
  • ब्रह्मी: इस नाम का अर्थ होता है बहुत पवित्र या जिसके पास बहुत सारा ज्ञान हो.
  • शान्विका: यह देवी लक्ष्मी का एक बहुत ही सुंदर नाम है.
  • ऋषिका: इस नाम का अर्थ होता है सच और अच्छाई के रास्ते पर चलने वाली.
  • त्विषा: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण या रोशनी.
  • अयाना: इस नाम का अर्थ होता है एक बहुत ही सुंदर और मासूम फूल.
  • मिहिका: इस नाम का अर्थ होता है सुबह-सुबह घास पर दिखने वाली ओस की बूंदें.
  • अविरा: इस नाम का अर्थ होता है निडर और हिम्मत वाली लड़की.
  • यशिता: इस नाम का अर्थ होता है जिसको जिंदगी में बहुत नाम और सफलता मिले.
  • नवी: इस नाम का अर्थ होता है कुछ नया, फ्रेश और एनर्जी से भरा हुआ.
  • इरा: इस नाम का अर्थ होता है सरस्वती माता, ज्ञान या हमारी धरती.
  • सिया: इस नाम का अर्थ होता है सीता माता, जो बहुत सीधी और पवित्र थीं.
  • जिया: इस नाम का अर्थ होता है दिल का टुकड़ा या बहुत प्यारी बच्ची.
  • माही: इस नाम का अर्थ होता है बहुत महान या एक पवित्र नदी.
  • कायरा: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा शांत रहने वाली और सबसे अलग.
  • रिया: इस नाम का अर्थ होता है मीठा गाने वाली या सुरीली आवाज वाली.
  • न्यासा: इस नाम का अर्थ होता है जिंदगी की एक नई और अच्छी शुरुआत.
  • तन्वी: इस नाम का अर्थ होता है नाजुक और सुंदर.
  • दृष्टि: इस नाम का अर्थ होता है नजर या दुनिया को देखने का सही नजरिया.

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए 'अ' अक्षर से ढूंढ रहे हैं मॉडर्न नाम? देखें 30 ट्रेंडी और यूनिक नामों की लिस्ट, अर्थ के साथ

ये भी पढ़ें: मम्मी-पापा की पहली पसंद बन रहे हैं ये शॉर्ट और मॉडर्न नाम, बेटे का जन्म हुआ है तो जरूर देखें लिस्ट

The post अपनी नन्हीं परी को दें दुनिया से अलग पहचान, यहां देखें 30 बेहद खूबसूरत और अनोखे नाम उनके सुंदर अर्थ के साथ appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment