क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ दुनिया भर में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. चीन में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का दबदबा कायम है और कमाई के मामले में इसने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ‘द ओडिसी’ ने चीन में ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ और ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ जैसी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है.
चीन में तीसरे नंबर पर ‘द ओडिसी’
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द ओडिसी’ चीन के बॉक्स ऑफिस पर अभी भी तीसरे नंबर पर बनी हुई है. फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड में करीब 10 मिलियन डॉलर (करीब 94.85 करोड़ रुपये) की कमाई की है. इसके साथ ही चीन में फिल्म का कुल कलेक्शन 87.4 मिलियन डॉलर (करीब 825 करोड़ रुपये) हो गया है. अब ‘द ओडिसी’ 100 मिलियन डॉलर (करीब 948 करोड़ रुपये) के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से बढ़ती रही, तो जल्द ही ये बड़ा आंकड़ा पार कर सकती है.

ये भी पढ़ें:- ऐश्वर्या राय ने बेटी संग मायके में मनाया रक्षा बंधन, भाई-भाभी को बांधी राखी, आराध्या के हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान
‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3’ को छोड़ा पीछे
‘द ओडिसी’ ने चीन में ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ और ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ ने चीन में 80.1 मिलियन डॉलर (करीब 759 करोड़ रुपये), जबकि ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ ने 86.9 मिलियन डॉलर (करीब 824 करोड़ रुपये) का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. वहीं, ‘द ओडिसी’ अब तक 87.4 मिलियन डॉलर (करीब 828 करोड़ रुपये) कमा चुकी है.

टॉप 15 में शामिल हुई ‘द ओडिसी’
इसके साथ ही ‘द ओडिसी’ चीन में पोस्ट-कोविड दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की टॉप 15 लिस्ट में शामिल हो गई है. अब फिल्म 89.8 मिलियन डॉलर (करीब 851 करोड़ रुपये) कमाने वाली ‘ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट्स’ को भी पीछे छोड़ने के करीब है. अगर फिल्म ऐसा करने में कामयाब रहती है, तो वो चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट के और करीब पहुंच जाएगी.
दुनिया भर में धमाल मचा रही ‘द ओडिसी’
17 जुलाई को रिलीज हुई ‘द ओडिसी’ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म अब तक करीब 1.55 बिलियन डॉलर (करीब 13,020 करोड़ रुपये) का ग्लोबल कलेक्शन कर चुकी है और जल्द ही इसके 1.7 बिलियन डॉलर (करीब 16,125 करोड़ रुपये) तक पहुंचने की उम्मीद है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 563.8 मिलियन डॉलर (करीब 5,367.38 करोड़ रुपये) और इंटरनेशनल मार्केट में 988.8 मिलियन डॉलर (करीब 9,379 करोड़ रुपये) की कमाई की है. इस फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे और रॉबर्ट पैटिनसन लीड रोल में हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘फैमिली फुल हाउस’ शो से रोहित शर्मा कर रहे टीवी पर डेब्यू, जानें कब और कहां देखें
