लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली रेप केस पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, बोलीं- ‘बार-बार ऐसा होते कैसे देख सकते हैं’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस के अंदर 16 साल की लड़की के साथ हुए कथित रेप पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर सवाल उठाया और इसे शर्मनाक भी बताया है.

भूमि पेडनेकर का छलता दर्द
भूमि पेडनेकर ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना पर नाराजगी जताई. उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बार-बार बात होने के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार कैसे हो रही हैं. भूमि ने लिखा, ‘हम ऐसा बार-बार होते कैसे देख सकते हैं! शर्म की बात है!’ भूमि पेडनेकर का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दिल्ली रेप केस पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'बार-बार ऐसा होते कैसे देख सकते हैं

ये भी पढ़ेंः मौनी रॉय को ऐसे मिला था ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में रोल, फराह खान भी रह गईं हैरान

क्या है मामला?
बता दें, दिल्ली में एक चलती बस में 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया. बस करीब 43 किलोमीटर तक चलती रही और फिर लड़की को कथित तौर पर बीच रास्ते में छोड़ दिया गया. रेप विक्टिम 4 अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में इस उम्मीद में चढ़ी थी कि उसे नोएडा सेक्टर-63 में उतार दिया जाएगा, लेकिन चलती बस में बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

बाद में उसे दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास छोड़ दिया गया. दिल्ली पुलिस द्वारा कश्मीरी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद कानपुर के रहने वाले दो आरोपियों बस चालक कुलदीप (39) और कंडक्टर संदीप (26) को तिमारपुर के एक पार्किंग एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया.

भूमि पेडनेकर का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर को आखिरी बार वेब सीरीज ‘दलदल’ में देखा गया था. इसमें उन्होंने DCP रीता फरेरा का किरदार निभाया था, जो मुंबई में हो रही हत्याओं की जांच के साथ अपने पुराने दर्द से भी जूझती है. ये सीरीज विष धमीजा के बेस्टसेलिंग नॉवेल ‘भेंडी बाजार’ पर आधारित है और ओटटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

ये भी पढ़ेंः ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली एक्ट्रेस बनीं ममिता बैजू, लगाई 200 करोड़ी फिल्मों की हैट्रिक



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment