{“_id”:”6a645c154bb94ae2c8038c47″,”slug”:”rahul-lost-his-life-due-to-illegal-breaker-questions-asked-in-igrs-also-remained-unanswered-2026-07-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अवैध ब्रेकर से गई राहुल की जान: परिजनों ने पूछा किसने बनवाया और क्यों हटाया? आईजीआरएस से भी नहीं मिला जवाब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर दो में सात जून की रात को हुए सड़क हादसे में 34 वर्षीय राहुल कुमार की जान चली गई थी। यह हादसा कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए गए एक ब्रेकर के कारण हुआ। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस बात का खुलासा हुआ। घटना के बाद राहुल कुमार के परिजनों ने पुलिस और नगर निगम से शिकायत की। परिजनों ने मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी की।

Ghaziabad News
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहिबाबाद के कॉलोनी में अवैध तौर पर बनाए गए ब्रेकर से 7 जून भोपुरा निवासी राहुल कुमार (34) की मौत हो गई थी। हादसे के एक दिन बाद पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस और नगर निगम से भी की। परिजनों ने कॉलोनी में बिना मानकों के बनाए गए ब्रेकर पर भी सवाल उठाए थे लेकिन आज तक उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

