Perfect Jeans Fit For Body Shape: जीन्स ऐसी चीज है जो लगभग हर किसी के वार्डरोब में मिल जाएगी. कॉलेज जाना हो, ऑफिस या फिर दोस्तों के साथ आउटिंग, जीन्स हर मौके पर आसानी से पहनी जा सकती है. लेकिन कई बार महंगी या ट्रेंडी जीन्स खरीदने के बाद भी लुक वैसा नहीं आता, जैसा हम चाहते हैं. इसकी वजह अक्सर जीन्स का गलत फिट होता है.
दरअसल, हर व्यक्ति की बॉडी शेप अलग होती है. इसलिए जीन्स खरीदते समय सिर्फ फैशन या ट्रेंड देखने के बजाय अपने शरीर की बनावट और कम्फर्ट का भी ध्यान रखना चाहिए. सही फिट की जीन्स न सिर्फ अच्छी लगती है, बल्कि पहनने में भी आरामदायक होती है.
ऑवरग्लास शेप के लिए कैसी जीन्स?

अगर आपके कंधे और हिप्स लगभग बराबर हैं और कमर पतली है, तो आपकी बॉडी शेप ऑवरग्लास हो सकती है. ऐसे फिगर पर हाई-राइज, बूटकट और फ्लेयर्ड जीन्स अच्छी लग सकती हैं. हाई-राइज कमर को अच्छी तरह से डिफाइन करती है. जीन्स में हल्का स्ट्रेच वाला फैब्रिक हो तो फिट और बेहतर रहता है.
पीयर शेप के लिए चुनें ये फिट

अगर आपके हिप्स और जांघें शरीर के ऊपरी हिस्से से थोड़े चौड़े हैं, तो पीयर शेप के हिसाब से जीन्स चुन सकते हैं. स्ट्रेट-लेग और बूटकट जीन्स इस शेप पर अच्छी लगती हैं. डार्क कलर की जीन्स भी एक अच्छा विकल्प है. बैक पॉकेट पर बहुत ज्यादा डिजाइन या भारी काम वाली जीन्स से बचना बेहतर रहता है.
एप्पल शेप के लिए आरामदायक जीन्स

जिन लोगों का मिड-सेक्शन यानी पेट के आसपास का हिस्सा थोड़ा भारी होता है और पैर अपेक्षाकृत पतले होते हैं, उनके लिए मिड-राइज जीन्स आरामदायक विकल्प हो सकती है. स्ट्रेट-फिट और वाइड-लेग जीन्स भी पहनी जा सकती है. बहुत लो-राइज जीन्स पहनने के बजाय ऐसा फिट चुनें जो कमर को आराम से सपोर्ट करे.
रेक्टैंगल शेप पर ट्राई करें ये स्टाइल

अगर कंधे, कमर और हिप्स की चौड़ाई लगभग एक जैसी है, तो मॉम जीन्स, बॉयफ्रेंड जीन्स और रिलैक्स्ड फिट अच्छे विकल्प हो सकते हैं. ऐसी जीन्स शरीर को थोड़ा स्ट्रक्चर देती हैं. बैक पॉकेट पर हल्का डिजाइन भी लुक को बेहतर बना सकता है.
जीन्स खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
जीन्स का राइज जरूर चेक करें. हाई-राइज जीन्स पैरों को लंबा दिखाने में मदद कर सकती है, जबकि मिड-राइज रोजाना पहनने के लिए काफी आरामदायक रहती है. फैब्रिक भी देखें. थोड़ा स्ट्रेच वाला कपड़ा बैठने, चलने और रोजमर्रा के काम में ज्यादा आराम देता है. साथ ही जीन्स पहनकर एक बार बैठकर और चलकर जरूर देखें.
सबसे जरूरी बात, जीन्स का फिट ऐसा होना चाहिए जिसमें आप आसानी से चल-फिर सकें. सिर्फ ट्रेंड देखकर खरीदने के बजाय अपनी बॉडी शेप और कम्फर्ट को प्राथमिकता दें. यही आपकी जीन्स को आपके लुक का सबसे बेहतर हिस्सा बना सकता है.
यह भी पढ़ें: Halter Neck Blouse: सिंपल साड़ी में भी दिखना है ग्लैमरस, तो ट्राई करें ये डिजाइन
The post गलत जीन्स से बिगड़ सकता है लुक, जानें आपके बॉडी शेप पर कौन-सा फिट लगेगा बेस्ट appeared first on Prabhat Khabar.


